किस तारीख को जन्मे लोगों का सिक्स सेंस होता है सबसे तेज? झूठ और धोखे को भी तुरंत लेते हैं भांप
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 7 के लोगों में कमाल की छठी इंद्री होती है, जिससे वे भविष्य की घटनाओं ...और पढ़ें

मूलांक 7 वाले लोगों की अंतर्ज्ञान शक्ति (Picture Credits- AI Images)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक शास्त्र विज्ञान के मुताबिक, प्रत्येक मूलांक की अपनी एक खास और अलग खासियत होती है। कुछ मूलांक के लोग दिमागी तौर पर काफी तेज तर्रार हो सकते हैं, जबकि कुछ मूलांक के लोग अधिक सुंदर हो सकते हैं।
लेकिन आज हम आपको जिस मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, उसके बारे में कहा जाता है कि उनमें भविष्य से जुड़े संकेतों को समझने की क्षमता होती है। इस अंक के लोगों को जब भी कुछ बुरा होने वाला होता है तो ये पहले से ही सावधान हो जाते हैं। इसी वजह से इस मूलांक के लोगों का सिक्स सेंस बाकी लोगों की तुलना में काफी स्पष्ट होता है।
इस मूलांक की छठी इंद्री काफी सक्रिय
अंक शास्त्र में मूलांक 7 वालों की छठी इंद्री सबसे तेज मानी जाती है। जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है। इस अंक के अंतर्गत आने वाले लोगों में एक खास शक्ति छिपी होती है जिसकी वजह से ये भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले से ही जान लेते हैं।
अपनी इस खूबी के चलते ये लोग ज्योतिष की दुनिया में काफी सफलता भी प्राप्त करते हैं। इन लोगों के बारे में कहा जाता है कि, ये भविष्य की अशुभ घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं।
केतु से मिलती दिव्य दृष्टि
मूलांक 7 का स्वामी केतु को कहा जाता है, जिन्हें ज्योतिष विद्या में अध्यात्म और अंतर्ज्ञान का कारक माना जाता है। यही कारण है कि मूलांक 7 के लोगों के अंदर जन्म से ही ऐसी ऐसी खास शक्तियां छिपी होती है, जो उन्हें बाकी अंकों के जातकों से अलग बनाती है। केतु के प्रभाव से इनका स्वभाव काफी आध्यात्मिक और दूरदर्शी वाला होता है।
इस अंक के जातकों की इंट्यूशन इतनी अच्छी होती है कि, इनके साथ या इनसे जुड़े लोगों के भविष्य में किसी तरह की घटनाएं घट सकती हैं, इसका आभास इन्हें पहले ही हो जाता है। कई बार इन्हें स्वप्न या अचानक आए विचारों के जरिए होने वाली घटनाओं के भी संकेत मिल जाते हैं।
दिमाग पढ़ने में भी माहिर होते हैं मूलांक 7 के लोग
मूलांक 7 से जुड़े लोगों की एक खासियत यह भी होती है कि, ये किसी का भी झूठ और धोखा आसानी से पहचान लेते हैं। ये लोग दिमाग और मन दोनों पढ़ने में माहिर होते हैं। सामने वाले के दिमाग में कब क्या चल रहा है, इसका इन्हें सही आभास हो जाता है। जिस वजह से मूलांक 7 को बेवकूफ बनाना आसान नहीं है।
यह भी पढ़ें- जानें किस जन्मतिथि वाले लोगों की कब होगी शादी और कैसी रहेगी मैरिड लाइफ?
यह भी पढ़ें- न्यूमेरोलॉजी: अपना काम निकलते ही नौ-दो ग्यारह हो जाते हैं इस मूलांक के लोग, इतना मतलबी इंसान शायद ही देखा हो
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
