विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्‍यूमेरोलॉजी: अपना काम निकलते ही नौ-दो ग्यारह हो जाते हैं इस मूलांक के लोग, इतना मतलबी इंसान शायद ही देखा हो

Published: Sat, 12 Sep 2026 01:51 PM (GMT+05:30)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3, 4 और 5 वाले लोग अपने लक्ष्य पर केंद्रित होते हैं और काम पूरा ...और पढ़ें

जानें क्यों मूलांक 3, 4 और 5 वाले लोग होते हैं लक्ष्य-केंद्रित । (Picture Credit- AI Generated)

जानें क्यों मूलांक 3, 4 और 5 वाले लोग होते हैं लक्ष्य-केंद्रित । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में हर मूलांक की अपनी अलग विशेषताएं बताई गई हैं। कुछ लोग बेहद भावुक और मददगार होते हैं, तो कुछ इसके विपरीत होते हैं। बस अपने लक्ष्य को लेकर ही उन्हें गंभीर देखा जाता है और उन्हें दूसरों की भावनाओं से ज्यादा अपने काम की चिंता होती है।

न्यूमेरोलॉजी में मूलांक3, 4 और 5 वाले लोगों का कुछ ऐसा ही स्वभाव बताया गया है। कई बार लोग उनके मतलबी या स्वार्थी व्यवहार को लेकर इनकी आलोचनाएं करते हैं, जबकि वास्तव में इनका ध्यान केवल इनके लक्ष्य पर होता है। आइए जानते हैं इन तीन मूलांक वालों के बारे में।

मूलांक 3 वाले लोग

जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह गुरु यानी बृहस्पति हैं। मूलांक 3 वाले लोग आमतौर पर रचनात्मक, उत्साही और आत्मविश्वासी होते हैं। इन्हें अपनी आजादी पसंद होती है और ये किसी एक तरह की जिंदगी जीना पसंद नहीं करते। इनके विचार और योजनाएं समय के साथ-साथ बदलती रहती हैं। कई बार इन्‍हीं आदतों की वजह से लोगों को इनका स्वभाव अस्थिर लगने लगता है। ये जिस काम या व्यक्ति को एक समय पर सबसे ज्‍यादा जरूरी समझते हैं, उस पर पूरा ध्यान देते हैं और काम पूरा होने के बाद आगे बढ़ जाते हैं। इसी वजह से कुछ लोग इन्हें मतलबी इंसान समझते हैं।

मूलांक 4 वाले लोग

4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। अंक ज्योतिष में राहु को इस मूलांक का स्वामी बताया गया है। मूलांक 4 वाले लोग मेहनती, गंभीर और अपनी मंजिल को लेकर काफी दृढ़ माने जाते हैं। इनके व्यक्तित्व में रहस्य का भाव भी देखने को मिलता है। ये दूसरों की बातें ध्यान से सुनते हैं, लेकिन अपनी निजी बातें हर किसी से साझा नहीं करते। इनकी यही आदत कई बार लोगों को खराब लग सकती है और इन्‍हें स्वार्थी समझने पर मजबूर कर सकती है। कहा जाता है कि ये अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए परिस्थितियों का बहुत समझदारी से इस्तेमाल करते हैं। अगर इन्हें लगे कि कोई रिश्ता या संपर्क उनके काम का नहीं है, तो ये उससे दूरी बनाने में ज्यादा समय नहीं लगाते।

मूलांक 5 वाले लोग

जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह बुध हैं। मूलांक 5 वाले लोग तेज दिमाग, मिलनसार और बातचीत से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में माहिर माने जाते हैं। ये आसानी से नए लोगों से दोस्ती कर लेते हैं और परिस्थिति के अनुसार खुद को ढाल भी लेते हैं।इनका दिमाग बहुत तेजी से काम करता है और ये किसी भी परिस्थिति में अपने लिए कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं। कई बार इनकी यही चतुराई दूसरों को खल जाती है। लोगों को यह समझ आ जाता है कि ये लोग जरूरत की समय किसी के भी करीब आ सकते हैं और काम पूरा होने के बाद उससे दूरी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- न्‍यूमेरोलॉजी: मूलांक के अनुसार जानें कब चमकेगी आपकी किस्मत, करियर में किस उम्र में मिलेगी बड़ी सफलता

यह भी पढ़ें- मूलांक 8 वाली ननद और भाभी का कैसा होता है रिश्‍ता, क्‍या कभी बन पाती हैं वो पक्‍की सहेलियां?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है