मुंह में राम, बगल में छुरी रखकर घूमते हैं इस मूलांक के लोग, मीठी बातों के पीछे छिपी होती है चालाकी!
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 4, 5 और 8 के लोग बेहद चालाक माने जाते हैं। सामने से मीठी बातें ...और पढ़ें

इन मूलांक के लोगों की मीठी बातों के पीछे छिपी होती है चालाकी! (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सभी का स्वभाव अलग होता है। किसी का स्वभाव शांत माना जाता है, तो कोई अपनी बातों से दूसरों को आसानी से प्रभावित कर लेता है। अंक ज्योतिष के हिसाब से कुछ मूलांक ऐसे भी होते हैं, जिनके जातक अपनी असली भावनाएं जल्दी जाहिर नहीं करते। एक कहावत है, 'मुंह में राम, बगल में छुरी' यानी सामने से मीठी बातें करना और पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करना। अंक ज्योतिष में मूलांक 4, 5 और 8 के स्वभावों कुछ ऐसी बाते होती हैं, जो इस कहावत को सच कर देती हैं। आइए जानते हैं इन मूलांक के लोगों की खासियत।
मूलांक 4:
मूलांक 4 के जातकों को चतुर, समझदार और रणनीति बनाने में माहिर माना जाता है। ये लोग किसी भी काम को करने से पहले उसके फायदे और नुकसान के बारे में सोचते हैं। कई बार इनके मन में क्या चल रहा है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ये अपनी बातें और योजनाएं हर किसी के सामने जाहिर नहीं करते। कुछ परिस्थितियों में इनका व्यवहार दूसरों को रहस्यमयी या चालाकी भरा भी लगता है। ये लोग सामने से इतना मीठा बोलते हैं कि लोग यह नहीं समझ पाते हैं कि इनके दिमाग में क्या चल रहा है।
मूलांक 5:
मूलांक 5 के जातक बातचीत करने में काफी कुशल माने जाते हैं। इनकी वाणी प्रभावशाली होती है और ये अपनी बातों से दूसरों को जल्दी प्रभावित कर सकते हैं। इन्हें नए लोगों से मिलना और दोस्त बनाना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी इनकी चतुराई और बातों को घुमाकर कहने की आदत लोगों को भ्रमित करती है। ये अपनी बात मनवाने के लिए शब्दों का बहुत सोच-समझकर इस्तेमाल करते हैं। इसी वजह से कुछ लोग इन्हें जरूरत से ज्यादा चालाक समझ सकते हैं।
मूलांक 8:
मूलांक 8 के जातकों को गंभीर, धैर्यवान और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपनी भावनाएं हर किसी के सामने जाहिर नहीं करते। इन्हें दूसरों पर भरोसा करने में भी समय लगता है। कई बार इनकी चुप्पी और गंभीर व्यवहार को लोग गलत समझ लेते हैं। ये अपनी योजनाओं को गुप्त रखना पसंद करते हैं और हर बात का जवाब तुरंत नहीं देते। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि इनके मन में किसी के लिए कुछ गलत होता है।
अत: हर कोई एक सा नहीं होता है। कुछ लोगों का स्वभान ऊपर बताए गए मूलांक होने के बावजूद इससे विपरीत हो सकता है।
यह भी पढ़ें- पढ़ाई में जीनियस मगर आदत से लापरवाह! इन 3 मूलांक के बच्चों को संभालना नहीं होता आसान
यह भी पढ़ें- दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है, इन मूलांक वालों पर सटीक बैठता है मुहावरा, हमेशा रहते हैं चौकन्ना
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।