विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुस्कुराकर बात टालते हैं पर भूलते कभी नहीं! इन मूलांक वालों से पंगा लेना पड़ेगा भारी

Published: Fri, 09 Oct 2026 01:15 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 और 8 वाले लोग बातों को लंबे समय तक याद रखते हैं। शनि और ...और पढ़ें

पुरानी बातें याद रखने वाले मूलांक (Picture Credits- AI Images)

पुरानी बातें याद रखने वाले मूलांक (Picture Credits- AI Images)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपने भी अपने आसपास ऐसे लोगों को जरूर देखा होगा, जो सामने से हर बात पर मुस्करा देते हैं, लेकिन सालों तक कही आपकी बातों को भूलते नहीं है। कई बार लोग इसे मानवीय स्वभाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अंकशास्त्र में इसके पीछे का सच कुछ और ही बयां कर देता है।

मजेदार बात यह है कि, कुछ मूलांक वाले लोग दिल से बुरे नहीं होते हैं, लेकिन उन्हें किसी भी तरह का धोखा, अपमान या गलत मजाक लंबे समय तक याद रहता है। यही कारण है कि रिश्तों, दोस्ती और नौकरी में कई बार अकेलेपन का भी सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक जो लोगों की बातों को दिल से लगा लेते हैं?

अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 4 और 8 वाले लोग स्वभाव से काफी 'लंबी बातों को याद रखने वाले माने जाते हैं।' जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4,8,13, 17, 22, 26 या 31 तारीख को हुआ है, उन्हें अक्सर इसी स्वभाव का माना जाता है।

इस मूलांक के जातक स्वभाव से काफी शांत होते हैं, लेकिन अंदर से ये काफी गहराई से चीजों को समझते हैं। अगर इन्हें कोई धोखा देता है या इनके भरोसे का सम्मान नहीं करता, तो उस बात को भूल जाना इनके लिए आसान नहीं होता है। इन मूलांक के जातकों की सबसे अच्छी बात यह होती है कि, ये तुरंत बदला लेने में विश्वास नहीं करते हैं, बल्कि समय आने पर जवाब देने में विश्वास रखते हैं।

शनि और राहु का रहता है प्रभाव?

अंक ज्योतिष में मूलांक 8 का संबंध शनि ग्रह से जोड़कर देखा जाता है, जबकि मूलांक 4 पर राहु का विशेष प्रभाव रहता है। अंक ज्योतिष में शनि को कर्म, न्याय और गहराई से सोचने वाला ग्रह माना जाता है।

यही वजह है कि अंक 8 के लोग हर छोटी-छोटी बातों को गंभीरता से लेते हैं। वहीं राहु का असर व्यक्ति को अंदर से रहस्यमयी और ज्यादा सोचने वाला बना सकता है। ऐसे लोग सामने वाले की बातों, व्यवहार और इरादों को लंबे समय तक याद रखते हैं। कई बार यही आदत उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर सकता है।

रिश्तों और करियर पर प्रभाव

ऐसे लोग जो दोस्ती और रिश्ते को लेकर काफी सतर्कता बरतते हैं। अगर कोई एक बार उनका भरोसा जीत ले, तो ये पूरी ईमानदारी से उसका साथ निभाते हैं। वहीं, अगर विश्वास टूट जाए तो फिर दोबारा पहले जैसा रिश्ता बनाना इनके बस की बात नहीं है। ये अपने आस-पास होने वाली हर चीज को नोटिस करते हैं। दूसरों की छोटी-छोटी हरकतों से लेकर उनके द्वारा किया गया व्यवहार इस अंक के लोग कभी नहीं भूलते हैं।

अंक ज्योतिष में मूलांक 4 और 8 को भावनात्मक रूप से काफी मजबूत माना जाता है। ये जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते हैं। ये लोग अपने साथ हुए अनुभवों को सीख के रूप में लेते हैं। अच्छी बात यह है कि ऐसे लोग अक्सर दूसरों की असली नीयत जल्दी समझ जाते है।

जानकारों का मानना है कि पुरानी बातों को हमेशा दिल में रखने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसी वजह से मूलांक 4 और 8 वालों को मेडिटेशन, यात्रा और नए-नए कार्य करने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।