विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है, इन मूलांक वालों पर सटीक बैठता है मुहावरा, हमेशा रहते हैं चौकन्ना

Published: Tue, 27 Oct 2026 03:06 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक वाले लोग एक बार धोखा खाने के बाद बेहद सतर्क हो जाते हैं। दूध ...और पढ़ें

इन मूलांकों वाले लोग सोच-समझकर लेते हैं फैसले। (Picture Credit- AI Generated)

इन मूलांकों वाले लोग सोच-समझकर लेते हैं फैसले। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि एक बार धोखा खाने वाला इंसान अगली बार कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेता है। इसी बात को समझाने के लिए हिंदी में एक मशहूर कहावत है, 'दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंककर पीता है।'

अंक ज्योतिष में मूलांक के आधार पर देखा जाए, तो कुछ अंक वाले ऐसे होते हैं, जिनके स्‍वभाव में चौकन्‍ना रहने का गुण कूट-कूट कर भरा होता है। आइए जानते हैं कि वो कौन से मूलांक होते हैं, जो अपने अनुभव से सीखने और हमेशा सोच-समझकर कदम उठाने का प्रयास करते है।

मूलांक 4

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 4 वाले लोगों को व्यावहारिक और अलग तरीके से सोचने वाला माना जाता है। ये लोग किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करते हैं। इनका व्यवहार परिस्थितियों के आधार पर निर्भर करता है। ये लोग पहले हुए नुकसान से सीख लेकर भविष्य में सतर्क रहते हैं। यदि इनसे कोई गलती हो जाती है या किसी की गलती की वजह से इन्हें कोई नुकसान पहुंचा होता है, तो वे लोग इसे कभी भूलते नहीं हैं बल्कि उससे सीख लेकर हमेशा वैसी ही स्थिति आने या आने की संभावना से पहले ही चौकन्ने हो जाते हैं।

मूलांक 7

मूलांक 7 वाले लोगों को चिंतन, आत्मविश्लेषण और गहराई से सोचने की आदत होती है। किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले उन्‍हें शांति में उस विषय के बारे में सोचना ठीक लगता है। ये लोग अपने अनुभवों पर विचार करते हैं और किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले कई पहलुओं को समझना पसंद करते हैं। यदि उन्हें पहले कोई बुरा अनुभव हुआ हो, तो वे अगली बार ज्यादा सावधान रहते हैं। कई बार अपने इस स्वभाव के कारण लोगों की नजरों में ये अपनी छवि डरपोक व्यक्ति की बना लेते हैं, मगर असल में इनका स्वभाव डर से ज्यादा अपने अनुभव और परिस्थिति के अनुरूप होता है।

मूलांक 8

मूलांक 8 वालों को अनुशासन, मेहनत और जिम्मेदारी से काम करना बहुत अधिक पसंद होता है। ये लोग अपने फैसलों के परिणामों पर गंभीरता से पहले विचार करते हैं। खासकर धन, करियर और जिम्मेदारियों से जुड़े मामलों में इन लोगों को अपने अनुभव से सीख लेना भाता है । इन्‍हें हर वो चीज, जो ये पाना चाहते हैं, देर से मिलती है, मगर जब मिलती है, तब उसमें स्थिरता होती है। ऐसे लोग कभी भी हड़बड़ाहट में काम नहीं करते हैं, इन्‍हें धीरे से और बहुत सोच समझकर, जब अपना फायदा दिखता है, तब ही उस काम के लिए आगे बढ़ते हैं।

यह भी पढ़ें- करियर में बड़ा रिस्क लेने से नहीं चूकते! कौन से मूलांक के लोग नई स्किल सीखने में होते हैं नंबर-1

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स की बात होती है पत्थर की लकीर! किन मूलांकों के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा आज्ञाकारी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।