विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान मूलांक 8! इन जन्म तिथियों के लोगों से शादी करने पर टूट सकता है रिश्ता, भूलकर भी न करें ये गलती

Published: Wed, 21 Oct 2026 08:00 PM (IST)

शादी के लिए रिश्ता देखते समय मूलांक का मिलान भी जरूरी होता है। अगर किसी व्यक्ति का मूलांक 8 है ...और पढ़ें

मूलांक 8: इन मूलांकों से शादी करने पर टूट सकता है रिश्ता (Picture Credit: AI Generated)

मूलांक 8: इन मूलांकों से शादी करने पर टूट सकता है रिश्ता (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 8 वाले गंभीर, अनुशासित, मेहनती और जिम्मेदार होते हैं।

  2. मूलांक 1 और 4 से विवाह में अहंकार का टकराव संभव है।

  3. दो मूलांक 8 का रिश्ता भी दूरी पैदा कर सकता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसके स्वभाव, सोच और रिश्तों में आने वाले बदलावों का पता लगाया जा सकता है। जब बात शादी की आती है तो हर मूलांक के लिए कुछ ही जन्म तिथियां होती हैं जो अनुकूल हो सकती हैं और जिनके साथ शादी सफल होती है।

ऐसे जब मूलांक 8 के लिए एक अच्छे जीवनसाथी की बात आती है तो कुछ ऐसी जन्मतिथियां हैं जिनसे शादी करना आपके लिए शुभ हो सकता है। वहीं कुछ ऐसे मूलांक हैं जो आपके साथ अच्छा रिश्ता साझा नहीं करते हैं और भविष्य में आपकी लड़ाई हो सकती है।

दरअसल मूलांक 8 का संबंध शनि से होता है और इस मूलांक के लोग गंभीर, अनुशासित, मेहनती और जिम्मेदार होते हैं। आइए आपको बताते हैं कि किन मूलांकों से आपकी जोड़ी अच्छी नहीं बनती है और कौन आपके लिए बेस्ट पार्टनर हो सकता है।

कैसे निकालें मूलांक?

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी का जन्म 17 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1+7=8 और 26 तारीख का मूलांक 2+6=8 होगा। यह किसी भी जन्म तिथि के योग से प्राप्त एकल अंक होता है।

मूलांक 8 के लोगों को किससे शादी नहीं करनी चाहिए?

अंक ज्योतिष की कुछ मान्यताओं के अनुसार, मूलांक 8 के लोगों की अनुकूलता दूसरे मूलांकों के साथ उनके स्वभाव और आपसी समझ पर निर्भर कर सकती है। कुछ संयोजनों में तालमेल बैठाने के लिए अधिक प्रयास की जरूरत मानी जाती है।

मूलांक 1

मूलांक 1 वाले लोग नेतृत्व करना और अपनी बात पर टिके रहना पसंद करते हैं। वहीं, मूलांक 8 वाले भी अपने सिद्धांतों और विचारों को महत्व देते हैं। ऐसे में दोनों के बीच अहंकार का टकराव होने की वजह से रिश्तों में दूरी बढ़ जाती है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 होता है।

मूलांक 4

मूलांक 4 और मूलांक 8 वाले लोगों की जोड़ी शादी के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। मूलांक 4 के लोग व्यावहारिक सोच रखने वाले हो सकते हैं। दोनों का अपने फैसलों पर अड़े रहना रिश्ते में तनाव बढ़ा सकता है।

जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13 या 22 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 4 होता है और इनका स्वामी ग्रह राहु होता है। वहीं मूलांक 8 शनि से शासित मूलांक है, इसलिए इन दोनों की जोड़ी अच्छी नहीं मानी जाती है।

मूलांक 8

अगर दोनों पार्टनर का मूलांक 8 हो, तो रिश्ते में अनुशासन, जिम्मेदारी और स्थिरता देखने को मिल सकती है। दोनों की भावनाएं खुलकर व्यक्त न करना या काम को प्राथमिकता देना उनके बीच दूरी पैदा कर सकता है। इस वजह से दो मूलांक 8 के लोगों को शादी नहीं करनी चाहिए।

अगर आपका मूलांक भी 8 है तो शादी से पहले ये जान लेना जरूरी है कि कौन आपके साथ शादी के लिए अनुकूल है और कौन नहीं।

यह भी पढ़ें- मूलांक 1 वाले शादी से पहले जान लें ये बात, किन अंकों के साथ नहीं बनता तालमेल

यह भी पढ़ें- मूलांक 2 वाले भूलकर भी न करें इन जन्म तिथि के लोगों से शादी, रिश्ते में हमेशा बनी रहेगी अनबन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।