विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेरेंट्स की बात होती है पत्थर की लकीर! किन मूलांकों के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा आज्ञाकारी

Published: Sun, 25 Oct 2026 07:25 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांकों के बच्चे अपने माता-पिता की हर बात मानते हैं और आज्ञाकारी होते हैं। ये ...और पढ़ें

जानें किन मूलांकों के बच्चे होते हैं सबसे संस्कारी (Picture Credit: AI Generated)

जानें किन मूलांकों के बच्चे होते हैं सबसे संस्कारी (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 2 के बच्चे शांत, संवेदनशील और आज्ञाकारी होते हैं।

  2. मूलांक 4 के बच्चे अनुशासित और व्यवहारिक सोच वाले होते हैं।

  3. मूलांक 6 के बच्चे बड़ों का सम्मान कर रिश्ते निभाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर पेरेंट्स की सबसे बड़ी शिकायत होती है कि उनका बच्चा उनकी कोई भी बात नहीं मानता है और अपनी हर जिद को पूरा करवाता है। किसी भी बच्चे के स्वभाव के लिए उसका मूलांक और उसका स्वामी ग्रह जिम्मेदार माना जाता है।

जैसे पेरेंट्स बच्चों के जिद्दी होनी की शिकायत करते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो हमेशा यह बताते हैं कि उनके बच्चे उनकी हर बात आंख मूंदकर मानते हैं और उन्हें सबसे ज्यादा भरोसा पेरेंट्स पर ही होता है। हर माता-पिता यही चाहते हैं कि उनका बच्चा उनकी बात सुने, बड़ों का सम्मान करे और सही-गलत के बीच फर्क समझे।

क्या आप जानते हैं कि अंक ज्योतिष में कुछ मूलांकों को अनुशासनप्रिय, संवेदनशील और परिवार से गहरा जुड़ाव रखने वाला माना जाता है? आइए आपको बताते हैं सबसे ज्यादा आज्ञाकारी किस मूलांक के बच्चे होते हैं।

मूलांक 2

मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा होता है, इसलिए इस मूलांक के बच्चे हमेशा शांत रहना पसंद करते हैं। ये माता-पिता की हर बात मानते हैं और अपने से बड़ों का हमेशा सम्मान करते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे बच्चों का मूलांक 2 होता है।

ये बच्चे संवेदनशील, भावुक और परिवार से जुड़ाव रखने वाले होते हैं। इसलिए ये अपने माता-पिता की भावनाओं को समझने की कोशिश कर सकते हैं और उन्हें कभी भी दुखी नहीं करना चाहते हैं।

इस मूलांक के बच्चों के लिए पेरेंट्स की बात पत्थर की लकीर जैसी होती है और ये कभी भी उनकी बात का विरोध नहीं करते हैं। अगर आपके बच्चे का मूलांक भी 2 है तो ये उसकी खूबियां भी हो सकती हैं।

मूलांक 4

मूलांक 4 के बच्चे राहु से संचालित होते हैं और उनका स्वभाव भी बहुत विनम्र होता है। जिन बच्चों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 माना जाता है। इस मूलांक के बच्चे जन्म से ही व्यवहारिक सोच और अनुशासन प्रिय माने जाते हैं।

ये अपने हर काम को समय के अनुसार पूरा करते हैं और घर के बड़ों की हमेशा इज्जत करते हैं। ऐसे बच्चे हमेशा माता-पिता के बनाए नियमों का पालन करते हैं और अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। ये बच्चे अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हैं और पेरेंट्स की हर बात पर बिना विरोध के अमल करते हैं।

मूलांक 6

मूलांक 6 के बच्चे हमेशा बड़ों की इज्जत करने के लिए जाने जाते हैं। इनके ऊपर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। ये हमेशा रिश्ते निभाने पर विश्वास करते हैं और माता-पिता की न सिर्फ आज्ञा मानते हैं बल्कि उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 होता है।

इस मूलांक के बच्चे प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक रिश्तों को महत्व देते हैं और हमेशा पेरेंट्स की आज्ञा का पालन करते हैं। ये बच्चे घर में हमेशा शांति बनाए रखते हैं।

इन मूलांकों के बच्चे हमेशा अपने पेरेंट्स की आज्ञा का पालन करते हैं और अनुशासन का पालन करते हैं।

यह भी पढ़ें- सावधान पेरेंट्स! पलक झपकते ही झूठ बोल देते हैं इन मूलांकों के बच्चे, बातें छिपाने में भी होते हैं उस्ताद

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स ध्यान दें! दोस्ती-यारी के चक्कर में करियर भी दांव पर लगा देते हैं इन 2 मूलांकों के बच्चे

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।