पेरेंट्स ध्यान दें! दोस्ती-यारी के चक्कर में करियर भी दांव पर लगा देते हैं इन 2 मूलांकों के बच्चे
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले बच्चे दोस्ती को बहुत महत्व देते हैं। यह प्रवृत्ति कई बार उनकी पढ़ाई ...और पढ़ें

इन मूलांकों के बच्चे दोस्ती में पढ़ाई और करियर को कर सकते हैं बर्बाद (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 4 के बच्चे दोस्ती में आंख मूंदकर भरोसा करते हैं।
मूलांक 7 के बच्चे भावनात्मक होते हैं, दोस्त फायदा उठाते हैं।
दोनों मूलांकों के बच्चे दोस्ती में पढ़ाई को नजरअंदाज करते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जब बात दोस्ती निभाने की आती है तब चाहे बच्चा हो या बड़ा, सबका अपना एक दायरा होता है। बच्चे कभी स्कूल में, तो कभी घर के आस-पास कोई न कोई दोस्त बना ही लेते हैं। आपने अक्सर पेरेंट्स को बच्चों से ऐसा कहते हुए सुना होगा कि दोस्ती अपनी जगह है और पढ़ाई-लिखाई का अपना अलग महत्व है।
अंक ज्योतिष की मानें तो हर मूलांक का स्वभाव अलग होता है। जहां कुछ बच्चे जन्म से लीडर होते हैं, वहीं कुछ भीड़ में चलनपसंद करते हैं। कुछ ऐसे मूलांक के बच्चे भी होते हैं जो पेरेंट्स को अपना सब कुछ मानकर उन्हें ही अपना दोस्त बना लेते हैं, वहीं कुछ ऐसे होते हैं जो अपने दोस्तों का साथ निभाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार होते हैं।
ये वो मूलांक माने जाते हैं जो भले ही दोस्तों के लिए जान क्यों न छिड़कते हों, लेकिन कई बार उन्हीं दोस्तों के चक्कर में उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है और करियर भी खराब हो जाता है। आइए आपको बताते हैं बच्चों के उन मूलांकों के बारे में।
मूलांक 4
मूलांक 4 के बच्चे जिनके ऊपर दोस्ती के मामले में आंख मूंदकर भी भरोसा किया जा सकता है। ये एक ऐसा मूलांक है जो अपने दोस्तों पर जान छिड़कता है। इस मूलांक के बच्चे दोस्तों का इतना साथ देते हैं कि वो कई बार अपने पेरेंट्स तक से लड़ाई कर लेते हैं।
अगर बच्चे का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो बच्चे का मूलांक 4 है और उस पर राहु ग्रह का प्रभुत्व है। ये बच्चे अपने दोस्तों पर इतना ज्यादा भरोसा कर लेते हैं कि उनका साथ देने के लिए वो कई बार अपने करियर तक को बर्बाद कर सकते हैं।
अगर आपके बच्चे का मूलांक भी 4 है तो आपको बच्चे पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, जिससे वो दोस्तों के लिए कहीं अपनी पढ़ाई से मन न भटका ले।
मूलांक 7
मूलांक 7 के बच्चे हमेशा किसी भी बात को दिल से सोचते हैं और दोस्तों पर जान छिड़कते हैं। इनके इमोशनल स्वभाव की वजह से दूसरे बच्चे इनका बार-बार फायदा उठाते हैं और कई बार इन्हें धोखा खाना पड़ता है।
केतु के प्रभाव से इस मूलांक के बच्चे जो भी रिश्ता बनाते हैं उसे निभाने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं, इसी वजह से ये सबसे अच्छे दोस्त बनते हैं, लेकिन दोस्त बना नहीं पाते हैं।
कई बार अपने दोस्तों के लिए ये अपनी पढ़ाई में फोकस नहीं कर पाते हैं और इनका दिमाग तेज होने के बाद भी ये करियर में बहुत आगे तक नहीं जा पाते हैं। अगर आपके बच्चे का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 7 है और इनके पेरेंट्स को बचपन से ही इनकी दोस्ती पर ध्यान देने की जरूरत है।
अगर आप भी इन मूलांकों के बच्चे के पेरेंट्स हैं, तो आप जरूर ध्यान दें कि कहीं आपके बच्चे का पढ़ाई में मन न लगने का कारण उसकी दोस्ती तो नहीं है।
यह भी पढ़ें- पेरेंट्स ध्यान दें! माता-पिता को 'कंगाल से राजा' बना देते हैं इन 3 मूलांकों के बच्चे, बदल देते हैं किस्मत
यह भी पढ़ें- पेरेंट्स ध्यान दें ! इन 2 मूलांकों के बच्चे हमेशा अकेले रहना पसंद करते हैं, बचपन से ही नहीं भाता किसी का साथ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
