विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पढ़ाई में जीनियस मगर आदत से लापरवाह! इन 3 मूलांक के बच्चों को संभालना नहीं होता आसान

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:33 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 3, 4 और 7 वाले बच्चे बुद्धिमान होते हुए भी अपनी आदतों से लापरवाह हो ...और पढ़ें

जीनियस पर लापरवाह! क्या आपके बच्चे का भी यही मूलांक है (Picture Credit: AI Generated)

जीनियस पर लापरवाह! क्या आपके बच्चे का भी यही मूलांक है (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 3: बुद्धिमान, जिज्ञासु, पर अपनी मर्जी के मालिक होते हैं।

  2. मूलांक 4: तेज दिमाग, पर लापरवाही से अपने काम बिगाड़ लेते हैं।

  3. मूलांक 7: कल्पनाशील, भावुक, पर भावनाओं से लापरवाह हो जाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर आपने माता-पिता के मुंह से ऐसा कहते हुए सुना होगा कि उनके बच्चे का दिमाग बहुत तेज है और वो पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रहता है, लेकिन थोड़ा लापरवाह भी है। असल में ये लापरवाही किसी भी तरह की हो सकती है, जैसे कभी स्कूल की कोई एक्टिविटी मिस कर देना, कभी कोई किताब घर में भूल जाना या फिर खुद के काम से जुड़ी कोई भी गलती।

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहे और अपनी जिम्मेदारियों को भी अच्छी तरह से निभाए। जब बात बच्चे की जिम्मेदारी की होती है तब ये बहुत बड़ी नहीं होती हैं बल्कि उनकी छोटी-छोटी बातें ही होती हैं जो बच्चे की ही दिनचर्या से जुड़ी होती हैं। बच्चे की लापरवाही की आदत कई बार उसके मूलांक के प्रभाव से भी हो सकती है। आइए आपको बताते हैं ऐसे मूलांक के बच्चों के बारे में जो स्वभाव से बहुत लापरवाह होते हैं।

मूलांक 3

मूलांक 3 के बच्चों पर गुरु बृहस्पति का प्रभाव होता है जिससे वो बहुत ज्यादा बुद्धिमान, लेकिन अपनी मर्जी के मालिक माने जाते हैं। किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे बच्चों का मूलांक 3 होता है।

ये बच्चे बुद्धिमान, जिज्ञासु और नई चीजें सीखने में रुचि रखने वाले होते हैं और पढ़ाई में इनकी पकड़ अच्छी होती है, लेकिन कई बार इनकी लापरवाही भी इनके पेरेंट्स के लिए परेशानी का कारण बनती है। ये बच्चे हर जगह अपनी पसंद के कामों को ही प्राथमिकता देते हैं। इसी वजह है पढ़ाई में भी कई बार लापरवाह हो जाते हैं और तेज दिमाग होने के बाद भी पीछे रहने लगते हैं।

मूलांक 4

मूलांक 4 पर राहु का प्रभाव होता है ये भले ही दिमाग से तेज क्यों न हों, लेकिन अपनी लापरवाही से अपने काम बिगाड़ भी लेते हैं। किसी भी महीने की 4 , 13 22 या 31 तारीख को जन्मे बच्चों का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक का संबंध बुध ग्रह से होता है और इसी के प्रभाव से ये बच्चे चंचल, जिज्ञासु और चीजों को जल्दी सीखने वाले होते हैं।

ये बहुत जल्दी नई जानकारियां हासिल करने में दिलचस्पी लेते हैं, लेकिन इनका ध्यान जल्दी भटक भी जाता है। कई बार अपनी लापरवाही के कारण ये बच्चे एक काम पूरा करने से पहले दूसरे काम में लग जाते हैं और पढ़ाई के दौरान भी इनका ध्यान भटकने लगता है।

मूलांक 7

मूलांक 7 के बच्चे कल्पनाशील होने के साथ अपनी दुनिया में ही खोए रहते हैं। उनका स्वामी ग्रह केतु होता है और केतु के प्रभाव से ये बच्चे बहुत ज्यादा भावुक होते हैं। बचपन से पढ़ाई में अव्वल होने के बाद भी कई बार ये अपनी भावनाओं की वजह से लापरवाह हो जाते हैं और मन भटका लेते हैं।

अगर बच्चे का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 7 होता है। ऐसे बच्चे विचारशील, कल्पनाशील और चीजों को गहराई से समझने वाले होने के साथ लापरवाह भी होते हैं।

अगर आपके बच्चे का मूलांक इनमें से है, तो ये गुण उसके भीतर भी हो सकते हैं। आपको ऐसे बच्चों के साथ संयम बनाए रखना चाहिए और इनके साथ मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स की बात होती है पत्थर की लकीर! किन मूलांकों के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा आज्ञाकारी

यह भी पढ़ें- पॉकेट मनी उड़ाते नहीं, संभालकर रखते हैं! इन 3 मूलांकों के बच्चे होते हैं पैदाइशी 'फाइनेंशियल जीनियस'

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।