विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पॉकेट मनी उड़ाते नहीं, संभालकर रखते हैं! इन 3 मूलांकों के बच्चे होते हैं पैदाइशी 'फाइनेंशियल जीनियस'

Published: Tue, 27 Oct 2026 07:50 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांकों के बच्चे बचपन से ही पैसों की अहमियत समझते हैं और उन्हें मैनेज करना ...और पढ़ें

ये 3 मूलांक होते हैं पैदाइशी फाइनेंशियल जीनियस (Picture Credit: AI Generated)

 ये 3 मूलांक होते हैं पैदाइशी फाइनेंशियल जीनियस (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 4 के बच्चे व्यावहारिक, पॉकेट मनी बचाते हैं।

  2. मूलांक 6 के बच्चे फिजूलखर्ची से बचते, पैसों का महत्व जानते।

  3. मूलांक 8 के बच्चे अनुशासित, पैसे अच्छे से संभालते।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई और करियर में सफलता हासिल करने के साथ-साथ पैसों की अहमियत भी समझे। कुछ बच्चे बहुत ज्यादा डिमांडिंग होते हैं, तो कुछ पेरेंट्स के पैसों की बचत करना जानते हैं। ये बच्चे बचपन से ही अपनी पॉकेट मनी तक को सोच-समझकर खर्च करते हैं।

जबकि कुछ के हाथ में पैसे आते ही वे अपनी पसंद की चीजें खरीदने लगते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, बच्चों के मूलांक से उनकी आदतों और स्वभाव का पता चलता है। आइए जानते हैं उन 3 मूलांकों के बारे में जो बचपन से ही पैसों को मैनेज करना जानते हैं।

मूलांक 4

अंक ज्योतिष में मूलांक 4 का संबंध राहु से होता है। इस मूलांक के बच्चे चीजों को हमेशा अलग नजरिए से देखने और व्यावहारिक सोच रखने के लिए जाने जाते हैं। ये बच्चे अपनी पॉकेट मनी को बिना सोचे-समझे खर्च करने के बजाय उसका सही जगह इस्तेमाल करते हैं।

ये ऐसे मूलांक हैं जो हमेशा पैसों की अहमियत को समझते हैं और बचपन से ही पेरेंट्स के पैसों को भी सोच-समझकर ही खर्च करते हैं। इस मूलांक के बच्चे हमेशा पैसों की बचत के बारे में सोचते हैं।

अगर इन्हें कोई खिलौना भी खरीदना होता है तो ये अपनी पॉकेट मनी बचाने की कोशिश करते हैं। जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 4 होता है।

मूलांक 6

जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र होता है और शुक्र को सुख-सुविधाओं, सुंदरता और भौतिक चीजों से जोड़कर देखा जाता है। इस मूलांक के बच्चे बचपन से हो पैसे बचाने की कोशिश करते हैं और फिजूलखर्ची से बचते हैं।

ऐसे बच्चों को अच्छी चीजें खरीदना पसंद होता है, लेकिन ये पैसों की बचत और अहमियत जानते हैं। ये अपनी पॉकेट मनी भी बचाकर रखते हैं।

मूलांक 8

अंक ज्योतिष में मूलांक 8 का संबंध शनि से होता है और इस मूलांक के बच्चों को अनुशासन, धैर्य और मेहनत से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे बच्चे किसी भी चीज को पाने के लिए इंतजार करना और धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना पसंद होता है। ये बच्चे अपनी पॉकेट मनी का बचाने की कोशिश करते हैं और इनमें बचपन से ही मनी मैनेजमेंट की स्किल्स होती हैं।

अगर आपके बच्चे का मूलांक भी इनमें से कोई भी है तो ये उसके गुण भी हो सकते हैं। ऐसे बच्चे बचपन से ही पैसों की अहमियत समझते हैं और पैसे बचाने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स की बात होती है पत्थर की लकीर! किन मूलांकों के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा आज्ञाकारी

यह भी पढ़ें- सावधान पेरेंट्स! पलक झपकते ही झूठ बोल देते हैं इन मूलांकों के बच्चे, बातें छिपाने में भी होते हैं उस्ताद

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।