पेरेंट्स ध्यान दें! बाहर से शांत और अंदर से जिद्दी होते हैं इन 2 मूलांकों के बच्चे, इन्हें समझना नहीं होता आसान
अक्सर शांत दिखने वाले मूलांक 1 और 8 के बच्चे भीतर से बेहद जिद्दी होते हैं। इनके स्वभाव को समझना पेरेंट्स के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

शांत दिखने वाले इन मूलांकों के बच्चे होते हैं जिद्दी (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 1 के बच्चे होते हैं जन्मजात लीडर।
मूलांक 8 के बच्चे होते हैं गंभीर और अंतर्मुखी।
दोनों मूलांक के बच्चे होते हैं भीतर से जिद्दी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि बच्चों के व्यवहार में कई ऐसी बातें सामने आती हैं, जो दूसरों से अलग होती हैं। कुछ बच्चे दिखने में कठोर होते हैं और कुछ बहुत ही नम्र स्वभाव के होते हैं। बच्चों का स्वभाव कभी पेरेंट्स को खुश करता है, तो कई बार बिना वजह ही उनका व्यवहार परेशानी में डाल देता है।
किसी भी व्यक्ति के स्वभाव की ही तरह बच्चों के व्यक्तित्व में भी जो बदलाव दिखाई देते हैं, वो उनके मूलांक के स्वामी ग्रह के प्रभाव के कारण ही होते हैं। कई बार पेरेंट्स की शिकायत होती है कि उनका बच्चा बहुत शांत रहता है, लेकिन बहुत ज्यादा जिद्दी भी है। यही नहीं कई बार बच्चा कुछ ऐसी बातें बोल देता है जिसे समझ पाना माता-पिता के लिए भी मुश्किल होता है।
आइए आपको बताते यहीं ऐसे कुछ मूलांकों के बारे में जिसके बच्चे भले ही शांत दिखें, लेकिन इनके मन में बहुत की बातें छुपी होती हैं और इनकी जिद अक्सर दूसरों पर हावी भी रहती है।
मूलांक 1
यह एक ऐसा मूलांक है जिसे अपनी नेतृत्व क्षमता के लिए जाना जाता है और बचपन से ही इस मूलांक के बच्चों में लीडरशिप क्वालिटी देखने को मिलती है। ये बच्चे जो भी ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही मानते हैं।
मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य को माना जाता है और सूर्य के प्रभाव से ही इस मूलांक के बच्चे बहुत ज्यादा ऊर्जावान होते हैं। हालांकि, ये हमेशा सामने से शांत ही दिखाई देते हैं, लेकिन भीतर से इतने जिद्दी होते हैं कि जो भी ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही मानते हैं।
जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 01, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 होता है और ये ऐसे मूलांक हैं जो स्वाभिमानी, स्वतंत्र विचारधारा वाले और आत्मविश्वास से भरपूर तो होते ही हैं और हर क्षेत्र में आगे रहने की चाह रखने वाले होते हैं। इन बच्चों के स्वभाव को पेरेंट्स भी नहीं जान पाते हैं।
मूलांक 1 वाले बच्चों की भीतर से सब कुछ परफेक्ट करने की जिद उनके ऊपर हावी भी हो जाती है और ये पेरेंट्स को भी परेशान कर सकती है।
मूलांक 8
मूलांक 8 के बच्चों के ऊपर शनि का प्रभाव होता है जिसकी वजह से ये बहुत गंभीर और शांत स्वभाव के होते हैं। ये वो बच्चे होते हैं जो बहुत ज्यादा अंतर्मुखी नजर आते हैं और अपनी इच्छाएं और भावनाएं किसी के सामने जल्दी नहीं रखते हैं। इस मूलांक के बच्चे हमेशा शांत दिखाई देते हैं, लेकिन भीतर से इनमें कुछ पाने की जिद होती है।
यही नहीं इनके व्यवहार को कई बार पेरेंट्स भी नहीं समझ पाते हैं और इनकी जिद किसी रूप में सामने भी आ जाती है। इस मूलांक के बच्चे हमेशा से ही ऐसे होते हैं जो पैसों की फिजूलखर्ची से बचते हैं और बचपन से ही मनी मैनेजमेंट सीख लेते हैं। इनकी जिद कई बार इनके ऊपर हावी भी वो जाती है और पेरेंट्स भी इनके स्वभाव की भांप नहीं पाते हैं।
अगर बच्चे का जन्म किसी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 8 होगा और ये उसके गुण हो सकते हैं।
ये दोनों ही ऐसे मूलांक हैं जो बच्चों के शांत स्वभाव के बाद भी उनकी भीतर की जिद को दिखाते हैं और इनकी जिद को कई बार पेरेंट्स भी समझ नहीं पाते हैं।
यह भी पढ़ें- पेरेंट्स ध्यान दें! दोस्ती-यारी के चक्कर में करियर भी दांव पर लगा देते हैं इन 2 मूलांकों के बच्चे
यह भी पढ़ें- पेरेंट्स ध्यान दें! माता-पिता को 'कंगाल से राजा' बना देते हैं इन 3 मूलांकों के बच्चे, बदल देते हैं किस्मत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।