विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मूलांक 1 से 9 वाले किस तारीख को शुरू करें कोई भी नया काम? देखें अपनी सबसे लकी डेट, मिलेगी 100% सफलता

Published: Tue, 13 Oct 2026 01:15 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ तिथियों का चुनाव महत्वपूर्ण माना जाता है। ...और पढ़ें

अंक ज्योतिष के अनुसार जानें अपने मूलांक की शुभ तिथियां (Picture Credit: AI Generated)

अंक ज्योतिष के अनुसार जानें अपने मूलांक की शुभ तिथियां (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक के अनुसार नए काम के लिए शुभ तारीखें जानें।

  2. प्रत्येक मूलांक 1 से 9 के लिए विशेष तिथियां उपलब्ध।

  3. सही तिथि पर कार्य शुरू कर पाएं निश्चित सफलता।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम जब भी किसी नए काम की शुरुआत करते हैं तो मन में एक सवाल जरूर आता है कि किस तारीख को आपको नया काम शुरू करना चाहिए जिससे आपको सफलता मिले।

अक्सर लोग काम शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त का विचार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंक ज्योतिष का ध्यान रखते हुए यदि आप अपने मूलांक के अनुसार ही शुभ दिन में काम की शुरुआत करेंगे, तो आपको उस काम में सफलता अवश्य मिल सकती है।

अंकशास्त्र में किसी भी तारीख का अंक उस दिन की विशेष ऊर्जा को दर्शाता है। कोई भी नया कार्य शुरू करते समय अपने मूलांक के अनुकूल तारीख चुनना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। आइए एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा से जानते हैं आपके मूलांक के लिए कौन सी तारीख सबसे शुभ है।

मूलांक 1

नौकरी हो या बिजनेस, किसी जॉब इंटरव्यू के लिए जाना हो या रिश्ता देखने। जिन लोगों का मूलांक 1 है उनके लिए किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख सबसे शुभ मानी जाती हैं। आपको इनमें से किसी भी दिन नए काम की शुरुआत करनी चाहिए।

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले यदि किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को अपना कोई भी काम शुरू करेंगे, तो उससे उनके लिए सफलता के योग कई गुना बढ़ जाएंगे। मूलांक 2 के लोगों के लिए ये ऐसी तिथियां हैं जो उनके मूलांक से जुड़ी हैं और इन दिनों में किया गया कार्य हमेशा इनके लिए शुभ फलदायी होगा।

मूलांक 3

एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा बताती हैं कि अगर आपका मूलांक 3 है तो आपके लिए सबसे अच्छी तारीखें किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 मानी जाती हैं। इन तारीखों में ही काम की शुरुआत करें। आपको अवश्य ही इसके शुभ फल मिलेंगे।

मूलांक 4

मूलांक 4 के स्वामी राहु हैं और यदि आपका मूलांक भी 4 है तो आपको किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को कोई भी नया काम शुरू करना चाहिए। इससे आपके लिए सफलता के योग काफी हद तक बढ़ जाएंगे।

मूलांक 5

मूलांक 5 के लोगों को अपना कोई भी काम किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को शुरू करना चाहिए। इससे उनके लिए सफलता के योग कई गुना तक बढ़ जाते हैं।

मूलांक 6

अगर आपका मूलांक 6 है तो आप किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को नए काम की शुरुआत करें। ऐसा करने से उस काम के सिद्ध होने के योग कई गुना बढ़ जाएंगे।

मूलांक 7

मूलांक 7 का स्वामी केतु को माना जाता है और यदि आप 7, 16 और 25 तारीख को अपना कोई भी शुभ काम शुरू करेंगे, तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मूलांक 8

अगर आपका मूलांक भी 8 है तो आप अपने बिजनेस या नौकरी की शुरुआत किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को करें। ये तिथियां आपके लिए काम में सिद्धि के लिए सबसे शुभ हो सकती हैं।

मूलांक 9

मूलांक 9 के स्वामी मंगल हैं और उसके प्रभाव से यदि आप किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को अपना काम शुरू करेंगे, तो इससे आपके जीवन में सफलता के योग बढ़ सकते हैं।

मूलांक के अनुसार, किसी भी अनुकूल तारीख के चुनाव के साथ आपको कार्य के प्रकार और उस दिन की कुल ऊर्जा का भी ध्यान रखना चाहिए। यदि आप योजनाबद्ध तरीके से सही तिथियों पर ही नए काम की शुरुआत करेंगे, तो आपके लिए सफलता के योग कई गुना बढ़ जाएंगे।

यह भी पढ़ें- उम्र छोटी बातें बड़ी! बचपन से ही समझदार होते हैं इन मूलांकों के बच्चे, मेच्योरिटी में पेरेंट्स को देते हैं मात

यह भी पढ़ें- करोड़पति बनकर भी सादगी से जीते हैं इन 3 मूलांकों के लोग, कभी नहीं करते पैसों का दिखावा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।