करोड़पति बनकर भी सादगी से जीते हैं इन 3 मूलांकों के लोग, कभी नहीं करते पैसों का दिखावा
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले लोग धनवान होने के बावजूद सादगी भरा जीवन जीते हैं और कभी पैसों का दिखावा नहीं करते।

धनवान होकर भी सादगी पसंद करते हैं ये मूलांक (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 3 वाले मेहनत से धन कमाते, दिखावा नहीं करते।
मूलांक 4 वाले हुनर और पैसों का घमंड नहीं करते।
मूलांक 7 वाले पैसे को महत्व नहीं देते, सादगी पसंद।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपने अपने आस-पास कभी न कभी ऐसे लोग जरूर देखे होंगे जो पैसा होने के बाद भी उसका दिखावा नहीं करते हैं। सादा जीवन ही इनके जीवन का आधार होता है और कभी न तो अपने पैसों का घमंड करते हैं और न ये समझते हैं कि पैसा ही सब कुछ है।
अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति का स्वभाव उसके मूलांक के ग्रह पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति का मूलांक 1 है, तो उसके ऊपर सूर्य का प्रभाव होता है। इसी वजह से इस मूलांक के लोग ज्यादा ऊर्जावान और साहस से भरे होते हैं।
ऐसे ही कुछ मूलांक हैं जो लग्जरी पसंद करते हैं और कुछ ऐसे भी हैं जो हमेशा सीधे और सादे तरीके से रहना चाहते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे मूलांकों में बारे में जो अपार धन होने के बाद भी उसका दिखावा नहीं करते हैं और सबके साथ एक जैसा व्यवहार ही करते हैं।
मूलांक-3
इस मूलांक के लोगों पर बृहस्पति का प्रभाव होता है और ये पैदाइशी लीडर होते हैं। ये लोग हमेशा सबसे आगे रहते हैं और दूसरों की तुलना में कई मामलों में तेज भी होते हैं। अपनी मेहनत के बलबूते पर यह बहुत धन तो कमा लेते हैं, लेकिन कभी भी उसका दिखावा दूसरों के सामने नहीं करते हैं।
ऐसे लोग जिनका जन्म किसी भी महीने की 03, 12 और 21 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 3 माना जाता है। ये भले ही हमेशा सबसे आगे रहने के बारे में सोचते हैं और एक अच्छे लीडर बनते हैं, लेकिन पैसों का दिखावा न करना इनकी सबसे बड़ी खूबी मानी जाती है।
मूलांक-4
जिन लोगों का जन्म महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है। ये ऐसे मूलांक के लोग माने जाते हैं जो कभी भी न तो अपने हुनर का दिखावा करते हैं और न ही पैसों का घमंड। इनका स्वामी राहु को माना जाता है और इसके प्रभाव से ये लोग अपने दिमाग से हर निर्णय लेते हैं।
ये लोग इतने ज्यादा सादगी पसंद होते हैं कि हमेशा अपनी मेहनत के बलबूते ही आगे बढ़ते हैं और कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं। वहीं जब बात पैसों की आती है तो अपार दौलत होने के बाद भी ये किसी भी दिखावे से दूर ही रहते हैं।
मूलांक-7
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 है। यह एक ऐसा मूलांक है जो केतु से शासित होता है। इस मूलांक के लोग बहुत ज्यादा इमोशनल और दूसरों के लिए अपना बेस्ट देने वाले माने जाते हैं। ये लोग अपने बहुत से निर्णय दिल से लेते हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे बढ़ते हैं।
ये लोग पैसे और सुख-सुविधाओं को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं और बहुत ज्यादा पैसा होने के बाद भी उसका दिखावा करना पसंद नहीं करते हैं। कई बार लोग इनके रहन-सहन से इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा पाते हैं कि वास्तव में इसके पास कितना पैसा है।
अगर आपका मूलांक भी इनमें से है, तो ये आपके व्यक्तित्व की खूबियां भी हो सकती हैं। अगर आपका कोई जानने वाला इनमें से किसी मूलांक का है, तो आप उसकी खूबियों का अनुमान यहां से लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- उम्र छोटी बातें बड़ी! बचपन से ही समझदार होते हैं इन मूलांकों के बच्चे, मेच्योरिटी में पेरेंट्स को देते हैं मात
यह भी पढ़ें- Numerology: हमेशा हीन भावना से घिरे रहते हैं इन मूलांक के लोग, किसी से भी बात करने में करते हैं संकोच
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
