विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उम्र छोटी बातें बड़ी! बचपन से ही समझदार होते हैं इन मूलांकों के बच्चे, मेच्योरिटी में पेरेंट्स को देते हैं मात

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:00 PM (IST)

अंक ज्योतिष की मानें तो कुछ बच्चे अपनी उम्र से कहीं अधिक समझदार और परिपक्व होते हैं। ये बच्चे कम ...और पढ़ें

अंक ज्योतिष: किन मूलांकों के बच्चे होते हैं उम्र से ज्यादा मेच्योर (Picture Credit: AI Generated)

अंक ज्योतिष: किन मूलांकों के बच्चे होते हैं उम्र से ज्यादा मेच्योर (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 7 के बच्चे बचपन से ही समझदार और शांत स्वभाव के होते हैं।

  2. मूलांक 8 के बच्चे मजबूत, स्वतंत्र और अनुशासित व्यवहार दर्शाते हैं।

  3. ये बच्चे अपनी उम्र से पहले ही परिपक्वता दिखाते हैं, पेरेंट्स को सलाह देते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बात घर की हो या स्कूल की हर जगह आपको कोई न कोई ऐसा बच्चा जरूर मिल जाता है जो अपनी एज ग्रुप के बच्चों से ज्यादा अपने से बड़ों के बीच में रहना पसंद करता है। स्कूल में वह बच्चा क्लासमेट्स के बजाय टीचर्स से बात करना पसंद करता है।

वह उम्र में भले ही छोटा क्यों न हो, लकिन अपनी उम्र से काफी बड़े लोगों की बातों को भी मिनटों में समझ जाता है ,यही नहीं समय-समय पर यह एप पेरेंट्स को कुछ ऐसी सलाह भी दे सकता है जो शायद कोई बड़ा व्यक्ति भी न दे पाए। कुछ बच्चे ऐसे ही होते है जो जन्म से ही अपनी उम्र से ज्यादा बड़े लोगों की तरह का व्यवहार कर सकते हैं।

यही नहीं कई बार ये इतनी मेच्योर बातें करते हैं कि इनके पेरेंट्स ही नहीं स्कूल में टीचर्स और सीनियर्स को भी हैरानी होती है। जी हां, ऐसे बच्चों के इस स्वभाव के लिए उनका मूलांक यानी जन्म तिथि से प्राप्त अंक होता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे बच्चे किस मूलांक के होते हैं जो उम्र से पहले ही मेच्योर हो जाते हैं।

मूलांक 7

इस मूलांक के बच्चे बचपन से ही बहुत समझदार माने जाते हैं और ये बच्चे अक्सर अपनी उम्र से पहले ही ज्यादा समझदार हो जाते हैं। ये बच्चे कम बोलते हैं और दूसरों की बातों को गौर से सुनते हैं। यही नहीं ये बच्चे दूसरों की भावनाओं को भी गहराई से समझते हैं।

ये लोग बहुत जल्दी मेच्योर हो जाते हैं। भले ही अपने घर में ये अन्य भाई बहनों से छोटे क्यों न हों, लेकिन कम उम्र में ही बहुत मेच्योर व्यवहार करते हैं। इनकी छठी इंद्री कुदरती तौर पर मजबूत होती है और वे अकेले रहने में भी ज्यादा सहज महसूस करते हैं।

अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 7 के बच्चों में अक्सर एक अनोखी आध्यात्मिक ऊर्जा और जीवन का एक खास मकसद होता है और ये अपने निर्णयों में कई बार बड़ों को भी मात दे देते हैं।

मूलांक 8

अगर आपके बच्चे का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो उनमें अंक 8 की ऊर्जा है। इन बच्चों का मूलांक 8 होता है और उनका स्वामी शनि को माना जाता है।

ये बच्चे अक्सर दूसरों की तुलना में ज्यादा मजबूत, आजाद और अपनी उम्र से ज्यादा समझदार होते हैं। ये बच्चे काफी कम उम्र से ही पेरेंट्स की बातों में रूचि रखते हैं और उनके कई निर्णयों में शामिल होना पसंद करते हैं। ये खुद को कई बार इतना बड़ा समझ लेते हैं कि अपनी किसी गलती पर बह पेरेंट्स के आगे झुकते नहीं हैं।

हालांकि जब मूलांक 8 के बच्चों का विश्वास पेरेंट्स जीत लेते हैं, तो वो उनके लिए एक अच्छे सलाहकार और मित्र की तरह काम करते हैं। ये बच्चे इतने ज्यादा अनुशासन प्रिय होते हैं कि दूसरे लोग इनके व्यवहार से जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं।

अगर आपके बच्चे का मूलांक भी इनमें से है, तो उसकी समय से पहले मेच्योरिटी देखकर घबराएं नहीं, बल्कि उनके साथ एक अच्छे दोस्त जैसा व्यवहार करें।

यह भी पढ़ें- करोड़पति बिजनेसमैन या बड़ी सरकारी नौकरी? बच्चे के मूलांक में छिपा है उसके भविष्य का राज

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स ध्यान दें! माता-पिता को 'कंगाल से राजा' बना देते हैं इन 3 मूलांकों के बच्चे, बदल देते हैं किस्मत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।