करोड़पति बिजनेसमैन या बड़ी सरकारी नौकरी? बच्चे के मूलांक में छिपा है उसके भविष्य का राज
बच्चे के मूलांक के अनुसार हर एक के लिए अलग-अलग करियर विकल्प सुझाए जाते हैं। आइए आपको बताते हैं 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए किस क्षेत्र में करियर बनाना अच्छा होगा।

मूलांक से जानें बच्चे का भविष्य: करियर चुनने में मिलेगी मदद (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 1 के बच्चे नेतृत्व और प्रशासन में सफल होते हैं।
रचनात्मक मूलांक 2 के लिए कला और लेखन क्षेत्र उत्तम।
मूलांक 9 के बच्चे रक्षा, पुलिस और खेल में उत्कृष्ट।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा बड़ा होकर जीवन में ऊंचे मुकाम तक पहुंचे। कुछ लोग बच्चे को किसी अच्छी सरकारी नौकरी में आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं, तो कुछ पेरेंट्स बिजनेस में भच्चे का भविष्य सोचते हैं।
वहीं इस बात का अंदाजा लगा पाना कठिन होता है कि बच्चे के लिए आगे चलकर कौन सा करियर अच्छा हो सकता है। पेरेंट्स हमेशा यही सोचते हैं कि बच्चे को इंजीनियर, आईएएस या बिजनेस की ओर जाना चाहिए या फिर किसी क्रिएटिव फील्ड में अपना करियर बनाना चाहिए?
दरअसल बच्चे के भविष्य निर्धारण में मूलांक का बड़ा योगदान होता है। आइए आपको बताते हैं बच्चे के मूलांक के हिसाब से चुके लिए कौन सा करियर अच्छा हो सकता है।
मूलांक 1
अगर बच्चे का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 1 माना जाता है। ये बच्चे बड़े होकर लीडरशिप और प्रशासन से जुड़े क्षेत्र में जाने का हुनर रखते हैं। मूलांक 1 के बच्चों में नेतृत्व करने की क्षमता होती है और इन्हें स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद हो सकता है। इस वजह से इनके लिए प्रशासनिक सेवाएं, मैनेजमेंट, राजनीति और बिजनेस जैसे क्षेत्र अच्छे माने जाते हैं।
मूलांक 2
जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार ऐसे बच्चे संवेदनशील, कल्पनाशील और क्रिएटिव हो सकते हैं। इनके लिए ऐसे करियर बेहतर हो सकते हैं, जहां रचनात्मकता और लोगों को समझने की क्षमता हो। इस मूलांक के बच्चे अच्छे राइटर, डायरेक्टर या एक्टर बनने का हुनर रखते हैं।
मूलांक 3
अगर बच्चे का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 3 है। ये बच्चे औरों की तुलना में ज्यादा बुद्धिमान होते हैं। इनके लिए शिक्षा, बैंकिंग, कानून और धर्म-अध्यात्म से जुड़े क्षेत्र अनुकूल माने जाते हैं। इन स्थानों पर करियर बनाने से इन्हें ज्यादा सफलता मिल सकती है।
मूलांक 4
4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे बच्चों का मूलांक 4 होता है। ये बचपन से ही टेक्निकल दिमाग वाले होते हैं और इनके लिए इंजीनियरिंग और आईटी जैसे क्षेत्र में आगे बढ़ना बेहतर होता है। ऐसे बच्चों का झुकाव तकनीकी जैसे क्षेत्रों की ओर ज्यादा हो सकता है। इन्हें सामान्य से अलग और चुनौतीपूर्ण काम करने पसंद आते हैं।
मूलांक 5
मूलांक 5 के लोगों को सेल्स, मार्केटिंग और बिजनेस जैसे क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। अगर बच्चे का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 5 होगा। ये बच्चे बहुत ज्यादा मिलनसार होते हैं और कम्युनिकेशन और लोगों से जुड़ने वाले क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। ये बच्चे सेल्स, मार्केटिंग, पत्रकारिता और बिजनेस के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
मूलांक-6
6, 15 या 24 तारीख को जन्मे बच्चों का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक को कला और लग्जरी से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे बच्चों के लिए क्रिएटिव और ग्लैमर से जुड़े क्षेत्र अच्छे विकल्प हो सकते हैं। ये बच्चे फैशन डिजाइनिंग, एक्टिंग, होटल मैनेजमेंट, इंटीरियर डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।
मूलांक 7
मूलांक 7 उन बच्चों का होता है जिनका जन्म जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है। ये बच्चे रिसर्च और आध्यात्मिक क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। ये लोग एस्ट्रोलॉजी, न्यूमरोलॉजी, रेकी और हीलिंग जैसे करियर विकल्प चुन सकते हैं। इनके लिए बिजनेस करना ठीक नहीं माना जाता है।
मूलांक 8
मेहनत और धैर्य वाले मूलांक 8 के बच्चों के लिए फाइनेंस और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। अगर बच्चे का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 8 होता है। ऐसे बच्चों को मेहनती और धैर्यवान होते हैं। इसके लिए रियल एस्टेट, फाइनेंस, न्यायिक क्षेत्र जैसे करियर अच्छे हो सकते हैं।
मूलांक 9
मूलांक 9 के बच्चों के लिए डिफेंस, पुलिस और स्पोर्ट्स में करियर बनाना बेहतर हो सकता है। जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 9 होता है। ऐसे बच्चों को साहसी और ऊर्जावान माना जाता है। इनके लिए आर्मी, पुलिस,स्पोर्ट्स, मेडिकल जैसे करियर सबसे अच्छे माने जाते हैं।
आप भी अपने बच्चे के मूलांक के अनुसार उसके भविष्य के लिए करियर चुन सकते हैं, जिससे उसे आगे चलकर सफलता मिले।
यह भी पढ़ें- पेरेंट्स को भी दे देते हैं तीखा जवाब! इन 3 मूलांकों के बच्चे होते हैं बहुत ज्यादा गुस्सैल
यह भी पढ़ें- हैरान कर देगा न्यूमरोलॉजी का ये सच! पेरेंट्स की सिर्फ एक डांट से परेशान हो जाते हैं इन 2 मूलांकों के बच्चे
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।