हैरान कर देगा न्यूमरोलॉजी का ये सच! पेरेंट्स की सिर्फ एक डांट से परेशान हो जाते हैं इन 2 मूलांकों के बच्चे
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के बच्चे स्वभाव से बहुत भावुक होते हैं और माता-पिता की बातों को दिल ...और पढ़ें

इन मूलांक के बच्चे पेरेंट्स की डांट से तुरंत हो जाते हैं परेशान (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 2 और 7 के बच्चे स्वभाव से अत्यधिक भावुक होते हैं।
माता-पिता की छोटी बात भी इनके दिल पर गहरा असर करती है।
इन बच्चों को प्यार और समर्थन से ही समझाना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी घर का वातावरण शांतिपूर्ण तभी होता है जब वहां रहने वाले लोगों के बीच अच्छी समझ और तालमेल हो। घर को जीवन के सबसे बड़े उपहारों में से एक माना जाता है।
कोई व्यक्ति अच्छी कमाई कर सकता है, करियर में सफल हो सकता है और समाज में सम्मान पा सकता है, लेकिन अगर घर का माहौल अशांत हो, तो मन की शांति पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही कई बार घर के वातावरण की वजह से बच्चे के दिमाग पर भी असर होता है।
कई पेरेंट्स बच्चों को बिना सोचे समझे हुए कई बातें बोल देते हैं जिसका सीधा असर बच्चे के मन मस्तिष्क में होता है। अगर हम अंक ज्योतिष की मानें तो बच्चे के स्वभाव के लिए उसका मूलांक ही जिम्मेदार होता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे मूलांक के बच्चों के बारे में जो स्वभाव से बहुत इमोशनल तो होते ही हैं और पेरेंट्स की हर बात की दिल से लगा लेते हैं।
मूलांक-2
यह एक ऐसा मूलांक होता है जिसका प्रतिनिधित्व चंद्रमा करता है। इस वजह से इस मूलांक के बच्चे जन्म लेते ही बहुत शांत स्वभाव के होते हैं। इस मूलांक के बच्चों के दिल को समझना माता-पिता के लिए बहुत जरूरी होता है क्योंकि ये लोग पेरेंट्स की हर बात के बारे में बहुत गहराई से सोचते हैं और उसी के हिसाब से अपने काम करते हैं।
जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11 या 20 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के बच्चे पेरेंट्स की फीलिंग्स को बहुत जल्दी समझते हैं और ये परिवार के सभी लोगों से बहुत गहरा जुड़ाव रखते हैं। कई बार ये पेरेंट्स की छोटी सी बात को भी दिल से लगा लेते हैं और उसे बहुत गहराई से सोचने लगते हैं।
मूलांक-7
मूलांक 7 के बच्चे अपनी हर बात को दिल से सोचते हैं और ये शुरुआत से ही बहुत इमोशनल होते हैं। इनके लिए पेरेंट्स का प्यार ही सबकुछ होता है और ये माता-पिता ही नहीं बल्कि अपने से जुड़े हर एक रिश्ते के बारे में बहुत गहराई से सोचते हैं। जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 माना जाता है।
ये बच्चे जिस बात से परेशान होते हैं वो खुश रहने का दिखावा नहीं कर पाते हैं। बहुत ज्यादा इमोशनल होने के कारण ये किसी छोटी बात को भी बहुत दिनों तक सोचते रहते हैं।
मूलांक 7 के बच्चों को डांट से नहीं बल्कि प्यार से ही समझाया जा सकता है और ये पेरेंट्स की बातों पर अमल करके बहुत आगे तक जाते हैं।
ये ऐसे मूलांक हैं जिन्हें अगर पेरेंट्स का प्यार और सपोर्ट मिलता है, तो ये बड़े से बड़ा मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। वहीं पेरेंट्स की छोटी सी डांट भी इनके दिल में बैठ सकती है और ये कई बार इतने परेशान हो सकते हैं कि उसका असर उनके पढ़ाई और करियर में भी दिख सकता है।
यह भी पढ़ें- पेरेंट्स ध्यान दें! माता-पिता को 'कंगाल से राजा' बना देते हैं इन 3 मूलांकों के बच्चे, बदल देते हैं किस्मत
यह भी पढ़ें- पेरेंट्स ध्यान दें ! इन 2 मूलांकों के बच्चे हमेशा अकेले रहना पसंद करते हैं, बचपन से ही नहीं भाता किसी का साथ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
