पेरेंट्स को भी दे देते हैं तीखा जवाब! इन 3 मूलांकों के बच्चे होते हैं बहुत ज्यादा गुस्सैल
बच्चे हों या बड़े उनके स्वभाव में मूलांक का बहुत बड़ा प्रभाव होता है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ...और पढ़ें

न्यूमरोलॉजी: जानें किन मूलांकों के बच्चे होते हैं गुस्सैल (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 1: सूर्य से प्रभावित, लीडरशिप क्वालिटी, अत्यधिक गुस्सा और ईगो।
मूलांक 4: राहु से प्रभावित, तार्किक, जिद्दी और नाक पर हमेशा गुस्सा।
मूलांक 9: मंगल से प्रभावित, ऊर्जावान, साहसी पर जल्दी आता है गुस्सा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर पेरेंट्स की शिकायत होती है कि बच्चा उनसे ठीक से बात तक नहीं करता। हर बात पर गुस्सा दिखाता है और बहस करना तो जैसे उसकी आदत में शुमार है। वास्तव में इन सभी बातों के पीछे कई बात घर का बातावरण जिम्मेदार हो सकता है, लेकिन कई बार इसके पीछे बच्चे के मूलांक से जुड़ा रहस्य भी छिपा होता है।
कुछ बच्चे नरम स्वभाव के होते हैं, तो कुछ इतने गुस्सैल होते हैं कि पेरेंट्स की बातें भी उन्हें बेमानी हो लगती हैं। यही नहीं उनके गुस्से का असर कई बार उनके स्कूल और दोस्तों के बीच भी दिखाई देने लगता है और ये बात-बात पर लड़ाई करने लगते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे कौन से मूलांक हैं जिनके प्रभाव से बच्चे में गुस्सा कूट-कूटकर भरा होता है।
मूलांक 1
किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे बच्चों का मूलांक 1 होता है। इनके स्वभाव में बचपन से ही लीडरशिप क्वॉलिटी तो होती है, लेकिन सूर्य की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करने वाले इस मूलांक के बच्चों में गुस्सा भी बहुत ज्यादा होता है। इन बच्चों में स्वाभाविक रूप से ईगो होता ही है और ये पेरेंट्स से बात करते समय भी कई बार भूल जाते हैं कि उन्हें किस तरह से बात करनी चाहिए।
ये बच्चे गुस्से में कई बार अपने सबसे करीबी रिश्तों से भी लड़ाई कर बैठते हैं जिसकी वजह से किसी भी रिश्ते में दूरी बना लेते हैं। इनका गुस्सा बहुत तेज होता है और ये कभी भी अपनी गलती मानकर किसी के सामने झुकते नहीं हैं।
मूलांक 4
किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे बच्चे राहु से प्रभावित होते हैं और ये हमेशा लॉजिकल बातें करना पसंद करते हैं। कई बार पेरेंट्स की बातें भी इनकी सोच से परे होती हैं और ये उन बातों को सुनकर तिलमिला उठते हैं। इनका गुस्सा हमेशा नाक पर ही रखा होता है और ये गुस्से के सामने किसी के बारे में नहीं सोच पाते हैं।
इस मूलांक का प्रतिनिधि राहु करता है, इसलिए अपनी हर बात को ये दिल के बजाय दिमाग से सोचते हैं। ये बहुत ज्यादा आजाद रहना पसंद करते हैं और गुस्सैल के साथ जिद्दी भी होते हैं। हालांकि, इनके मन में अपने से बड़ों के लिए हमेशा सम्मान की भावना रहती है।
मूलांक 9
मूलांक 9 मंगल से प्रभावित मूलांक होता है और इस मूलांक के बच्चे बहुत ज्यादा ऊर्जा और साहस से भरे होते हैं। जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख की हुआ है उनका मूलांक 9 होता है। इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है और इनके गुस्से को पेरेंट्स भी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। गुस्से में कई बार ये माता-पिता से बहस भी कर लेते हैं।
अगर आपके बच्चे का मूलांक भी इनमें से है तो उसका स्वभाव भी गुस्सैल हो सकता है। हालांकि, इन मूलांकों के सभी बच्चों का व्यवहार ऐसा ही हो जरूरी नहीं है, लेकिन ये अनुमान काफी हद तक सही हो सकता है।
यह भी पढ़ें- पेरेंट्स ध्यान दें! माता-पिता को 'कंगाल से राजा' बना देते हैं इन 3 मूलांकों के बच्चे, बदल देते हैं किस्मत
यह भी पढ़ें- हैरान कर देगा न्यूमरोलॉजी का ये सच! पेरेंट्स की सिर्फ एक डांट से परेशान हो जाते हैं इन 2 मूलांकों के बच्चे
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
