इन तारीखों को जन्मे लोग बनते हैं सबसे 'रूड बॉस', भूलकर भी न लें इनसे पंगा!
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले बॉस अपने स्वभाव से काफी सख्त और 'रूड' माने जाते हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं वो मूलांक?
-1790158509371_m.webp)
रूखे स्वभाव वाले बॉस (Picture Credits- AI Images)
HighLights
मूलांक 1 के बॉस आत्मविश्वास और अनुशासनप्रिय होते हैं।
मूलांक 8 वाले शनि के प्रभाव से कार्य में सख्त होते हैं।
मूलांक 9 और 4 के बॉस में अहंकार और हठ देखा जाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऑफिस में कुछ बॉस काफी दोस्ताना और मिलनसार स्वभाव रखते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी बॉस होते हैं, जिनका स्वभाव इतना रूड होता है कि, लोग उनसे हमेशा दूरी बनाकर रखना पसंद करते हैं। अंक ज्योतिष के मुताबिक, सख्त रवैया के पीछे उनकी जन्मतिथि की भूमिका काफी अहम मानी जाती है।
इन लोगों में लीडरशिप की क्वालिटी तो होती है, लेकिन कभी-कभी यही काबिलियत इन्हें स्वभाव से काफी सख्त और 'रूड' बना देती है। काम को लेकर उनका ये रवैया अक्सर कई लोगों को पसंद नहीं आता है। हालांकि ऐसा करने के पीछे उनका इरादा दिल दुखाने का नहीं होता है। आइए जानते हैं, कौन-सी 3 तारीख वाले बॉस से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए।
मूलांक 1
मूलांक 1 के अंतर्गत आने वाले लोग स्वभाव से काफी आत्मविश्वास, निडर और नेतृत्व क्षमता से भरे होते हैं। इस अंक का स्वामी सूर्य को माना गया है, जिस वजह से मूलांक 1 के अंतर्गत आने वाले बॉस लीडरशिप क्वालिटी के मामले में काफी माहिर होते हैं।
ये लोग काम को बेहतर तरीके से करने में विश्वास रखते हैं। काम को लेकर इस अंक के बॉस का व्यवहार काफी वर्कहोलिक, सख्त और अनुशासनप्रिय होता है। ऐसे में काम में जरा-सी भी गलती या लापरवाही इन्हें बर्दाश्त नहीं होती है।
मूलांक 8
अंक ज्योतिष में मूलांक 8 के अंतर्गत आने वाले लोगों पर शनि का अत्यधिक प्रभाव रहता है। शनि जो खुद अनुशासन, न्याय, कर्म, संघर्ष और धैर्य का प्रतीक माने जाते हैं ये सभी गुण मूलांक 8 वालों में भी देखने को मिलता है। इस अंक के अंतर्गत आने वाले बॉस काम के समय सिर्फ काम करने पर भरोसा रखते हैं।
इन्हें भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा होता है। इस अंक के जातकों का स्वभाव काफी उग्र, ऊर्जावान और कटु वाणी वाला होता है। ऐसे में काम में किसी भी तरह की गलती होने पर मूलांक 8 के बॉस बिना सोचे-समझे कड़वे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जो कई बार इन्हें 'रूड बॉस' भी बना देता है।
मूलांक 9
मूलांक 9 वाले लोगों का स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है, जो स्वभाव से काफी गुस्सैल, साहसी, ऊर्जावान और निरंतर मेहनत करने वाले माने जाते हैं। ऐसे में ये सभी गुण मूलांक 9 के बॉस में भी देखने को मिलती है।
इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी कमाल की होती है, लेकिन इनमें थोड़ा 'ईगो' भी देखने को मिलता है। अक्सर इन्हें वर्क प्लेस पर इसलिए पसंद नहीं किया जाता है, क्योंकि ये दूसरों के सुझाव को सुनने के बजाय केवल आदेश देना पसंद करते हैं।
मूलांक 4
मूलांक 4 के अंतर्गत आने वाले लोग का स्वामी राहु ग्रह को माना जाता है। इस अंक के जातक स्वभाव से काफी घमंडी, उपद्रवी, अहंकारी और हठी होते हैं। हालांकि इनमें साहसी व्यवहार और हैरान कर देने वाले काम करने की कला भी होती है।
ऑफिस में इस अंक के बॉस को काम में नियम और अनुशासन बनाए रखना काफी पसंद होता है, लेकिन कई बार दूसरों की बात को न सुनने और समझने की कारण इन्हें भी 'रूड बॉस' का टैग मिल जाता है।
यह भी पढ़ें- ऑफिस पॉलिटिक्स में सबसे ज्यादा पिसते हैं इन मूलांकों के लोग, नौकरी जाने तक की आ जाती है नौबत!
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
