मूलांक 7: पैसा कमाने के मिलते हैं हजार मौके, ये 2 गलतियां खाली कर देती हैं बैंक बैलेंस!
Numerology: अंक ज्योतिष के सभी मूलांकों की अपनी खूबियां और खामियां होती हैं जिनके कारण वो जीवन में सफलता या ...और पढ़ें

मूलांक 7 के लोग इनगलतियों से बचें, खाली हो सकता है बैंक बैलेंस (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 7 वाले लोग दिल से लेते हैं अपने फैसले।
दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करना पड़ सकता है भारी।
नौकरी के बजाय बिजनेस में मिलती है अक्सर नाकामी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कहा जाता है कि अगर आप मेहनत गलत दिशा में करते हैं, तो सफलता हासिल करने में बहुत सी मुश्किलें आती हैं। ऐसा ही कुछ होता है मूलांक 7 के लोगों के साथ। जीवन में बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद भी दूसरों पर भरोसा करना इनके लिए भारी पड़ जाता है।
अगर आपका मूलांक 7 है, तो आपने शायद आपने अपने लिए हमेशा यही सुना होगा कि आप बहुत समझदार हैं, आप बात-बात पर भावुक हो जाते हैं, आप किसी के लिए बुरा सोच ही नहीं सकते और आप अपनी हुनर की पहचान नहीं कर पाते हैं।
दरअसल यह एक ऐसा मूलांक है जिसके स्वामी केतु हैं और उनके प्रभाव से मूलांक 7 के लोग हमेशा कोई भी फैसला दिल से लेते हैं। आइए आपको बताते हैं आपके जीवन में ऐसी कौन सी गलतियां हैं जो आपको पैसे कमाने के अवसरों से दूर ले जाती हैं।
दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करना
मूलांक 7 के लोग इतने ज्यादा भावुक होते हैं कि वो किसी पर भी बहुत जल्दी भरोसा कर लेते हैं। ये लोग कई बार अपने दोस्तों और रिश्तेदारों पर इतना भरोसा कर लेते हैं, कि वो किसी के भी झांसे में आकर अपना पैसा गलत जगह पर लगा देते हैं। इन लोगों का विश्वास कोई भी आसानी से जीत लेता है, जिसकी वजह से सामने वाला कई बार इनका गलत फायदा उठा लेता है।
ये लोग अपने सहज स्वभाव की वजह से किसी की नीयत के बारे में नहीं जान पाते हैं। इनकी सबसे बड़ी गलती ही किसी अनजान पर आंख मूंदकर भरोसा करना होता है। इसी कारण से इनके पास कई बार नौकरी के या पैसा कमाने के अच्छे अवसर आने के बाद भी ये पैसे बचाकर नहीं रख पाते हैं।
नौकरी के बजाय बिजनेस की प्लानिंग
अंक ज्योतिष की मानें तो कोई भी बिजनेस मूलांक 7 के लिए होता ही नहीं है। कई बार ये अपनी मौजूदा नौकरी को छोड़कर भी बिजनेस में जाते हैं और इनके हाथ सिर्फ नाकामी ही लगती है।
ये ऐसे लोग होते हैं जो बिजनेस के लिए किसी पर भी भरोसा कर बैठते हैं और सामने वाला उन्हें धोखा देता है। इसका सबसे बड़ा कारण ही है कि ये सामने वाले की नीयत के बारे में कभी जान ही नहीं पाते हैं।
आपके लिए बेस्ट है कि आप नौकरी पर फोकस करें। अगर आप किसी वजह से बिजनेस करना भी चाह रहे हैं, तो पार्टनरशिप में न करें और नौकरी के साथ ही कोई साइड बिजनेस करें।
मूलांक 7 किसका होता है?
अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 07,16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 होगा। न्यूमरोलॉजी में, नंबर 7 पर केतु का शासन होता है और यह खोज करने वाले होते हैं। यही नहीं ये अपने जीवन के कई बड़े फैसले भी दिमाग की जगह दिल से लेते हैं।
अगर आपका मूलांक भी 7 है तो आपको यहां बताई गलतियों से बचने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे आपको पैसों से जुड़े नुकसान न हों।
यह भी पढ़ें- Numerology: क्या आपका मूलांक सरकारी नौकरी का संकेत देता है? इन जन्म तिथियों वालों को मिलते हैं खास मौके
यह भी पढ़ें- मूलांक 4 वालों की जिंदगी में एक समय के बाद आता है टर्निंग पॉइंट, इस उम्र में राहु बदलता है भाग्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
