अंकशास्त्र: महीने के अंत में खाली हो जाता है वॉलेट? इन 3 मूलांक के लोग होते हैं जरूरत से ज्यादा खर्चीले
क्या महीने के आखिर में आपकी भी जेब खाली हो जाती है? अंक ज्योतिष के अनुसार, जानिए कौन से हैं ...और पढ़ें

आपके पास भी नहीं टिकता पैसा? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर इंसान का पैसों को लेकर अपना एक अलग रवैया होता है। उसे बचाने का खर्च करने का अपना तरीका भी है। कोई एक-एक रुपया सोच-समझकर खर्च करता है, तो कोई बिना बैंक बैलेंस देखे अपनी मनमर्जी से पैसे उड़ाता है। लेकिन, फिर महीने के अंत में उसकी जेब भी खाली हो जाती है। आपके आसपास भी ऐसे तमाम लोग होंगे।
अंक ज्योतिष की मानें तो हमारी ये आदतें बहुत हद तक हमारी जन्म की तारीख यानी हमारे मूलांक पर निर्भर करती हैं। आज हम आपको ऐसे ही 3 खास मूलांकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी डिक्शनरी में कंजूसी नाम का शब्द ही नहीं है। ये लोग अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और अपनों की खुशी के लिए पानी की तरह पैसा बहाने से पहले एक बार भी नहीं सोचते।
मूलांक 3
अगर आपका जन्म किसी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है। इस मूलांक के लोग बहुत ही साफ दिल के और हेल्पिंग नेचर वाले हैं। ये अपनी खुशी से ज्यादा दूसरों के चेहरे पर मुस्कान देखना पसंद करते हैं। अक्सर अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को खुश करने के चक्कर में ये अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च कर बैठते हैं। सबको एक आरामदायक जिंदगी देने की चाहत ही वह बड़ी वजह है कि इनके खुद के पास महीने के आखिर में पैसे नहीं बच पाते।
मूलांक 5
इस लिस्ट में मूलांक 5 भी शामिल है। किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। ये लोग बहुत स्मार्ट और एक्टिव होते हैं। इन्हें हमेशा लाइफ में कुछ नया चाहिए होता है। इनका सबसे ज्यादा पैसा घूमने-फिरने, शॉपिंग करने और दोस्तों के साथ पार्टी करने में खर्च होता है। मूलांक 5 वाले पैसा कमाने में तो माहिर होते हैं, लेकिन सेविंग्स के मामले में इनका हाथ एकदम तंग होता है।
मूलांक 6
किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। इन लोगों को सिंपल और बोरिंग लाइफ बिल्कुल पसंद नहीं आती। इन्हें ब्रांडेड कपड़े, शानदार खाना, लग्जरी लाइफस्टाइल जीने का बेहद शौक होता है। अगर इन्हें कोई चीज एक बार पसंद आ गई, तो ये उस पर बिना सोचे-समझे पैसे खर्च कर देते हैं। कई बार शौक और जरूरत के बीच का फर्क भूल जाने के कारण इनका बैंक बैलेंस डगमगा जाता है।
यह भी पढ़ें- अंकशास्त्र: खुद की ही रील्स बार-बार स्क्रोल करते हैं इन दो मूलांक के लोग, होते हैं सेल्फ ऑबजेस्ड
यह भी पढ़ें- अंकशास्त्र: प्यार में समंदर से भी गहरे होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, निभाते हैं 'सात जन्मों' का साथ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
