विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकशास्त्र: बेहद खास होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, चालाकी से दूर... बच्चों की तरह पवित्र होता है इनका मन

Published: Wed, 16 Sep 2026 04:32 PM (IST)

अंक ज्योतिष की दुनिया में कुछ ऐसे मूलांक हैं जिनके जातक छल-कपट से कोसों दूर रहते हैं। जानिए इन तारीखों पर जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है।

क्या आपका जन्म भी इन तारीखों पर हुआ है? (AI-Generated Image)

क्या आपका जन्म भी इन तारीखों पर हुआ है? (AI-Generated Image)

HighLights

  1. मूलांक 3 वाले जातक बेहद साफ दिल के होते हैं

  2. इन पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा बनी रहती है

  3. ये लोग सीधे, सच्चे और निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करते हैं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर इंसान का स्वभाव उसके जन्म की तारीख से काफी हद तक जुड़ा होता है। अंक शास्त्र की दुनिया में हर एक तारीख का अपना अलग महत्व और प्रभाव होता है। कुछ तारीखों पर जन्मे लोग बहुत साहसी माने जाते हैं, तो कुछ अपनी तेज बुद्धि के लिए मशहूर होते हैं। लेकिन, आज हम आपको उन खास तारीखों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लोग अपने 'गोल्डन हार्ट' यानी साफ दिल के लिए जाने जाते हैं।

अंक ज्योतिष के मुताबिक, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, वो लोग छल-कपट, नफरत और चालाकी से कोसों दूर रहते हैं। दुनिया की भीड़-भाड़ और भागदौड़ में भी इनके अंदर एक छोटे बच्चे जैसी मासूमियत हमेशा जिंदा रहती है।

देवताओं के गुरु बृहस्पति की रहती है कृपा

जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 होती है, उन पर देवताओं के गुरु माने जाने वाले बृहस्पति ग्रह की विशेष कृपा बरसती है। गुरु के प्रभाव के कारण ही इनके अंदर एक अलग ही सात्विक और पवित्र ऊर्जा देखने को मिलती है। ये लोग स्वभाव से बहुत ही सरल, सच्चे और भावुक (इमोशनल) होते हैं।

इन तारीखों पर जन्मे लोगों की दिलचस्प बातें

  • ये लोग जीवन की हर परिस्थिति को बहुत ही पॉजिटिव तरीके से देखते हैं। बुरी स्थिति में भी ये कुछ न कुछ अच्छा ढूंढ लेते हैं।
  • किसी के साथ धोखा करना या चालाकी दिखाना इनके स्वभाव में ही नहीं होता। ये अपने मन में किसी के लिए नफरत या द्वेष नहीं पालते।
  • जिस तरह एक छोटा-सा बच्चा हर नई चीज को देखकर खुश हो जाता है। ठीक उसी तरह इन तारीखों पर जन्मे लोग जीवन के प्रति हमेशा एक खास तरह के उत्साह से भरे होते हैं।
  • इनका सीधा सा उसूल है कि 'जो दिल में है, वही जुबान पर'। इन तारीखों पर जन्मे लोग दिखावा करने या पीठ पीछे बातें करने में बिल्कुल भी यकीन नहीं रखते।
  • इनकी एक और बड़ी खूबी यह है कि ये निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
  • इनकी मासूमियत ही इनका सबसे बड़ा आकर्षण होती है। इसी वजह से ये लोग बहुत जल्दी इनके मुरीद हो जाते हैं।
  • ये लोग बेहद मिलनसार स्वभाव के होते हैं। जिनको ये नहीं जानते उनको भी तुरंत अपना बना लेते हैं और अपने हर रिश्ते को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं।

यह भी पढ़ें- गणेश जी और अंक एक का क्या है संबंध? क्यों भगवान गणेश को माना जाता है मूलांक 1 का स्वामी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।