विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकशास्त्र: प्यार में समंदर से भी गहरे होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, निभाते हैं 'सात जन्मों' का साथ

Published: Mon, 21 Sep 2026 05:13 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2026 05:15 PM (IST)

अंकशास्त्र के अनुसार, जन्मतिथि से मूलांक निकालकर व्यक्ति के प्रेम स्वभाव का पता लगाया जा सकता है। कुछ खास मूलांक ...और पढ़ें

प्यार में चट्टान जैसे होते हैं ये लोग (AI-generated Image)

प्यार में चट्टान जैसे होते हैं ये लोग (AI-generated Image)

HighLights

  1. मूलांक 2 वाले संवेदनशील, भावुक और केयरिंग होते हैं

  2. मूलांक 6 वाले प्रेम, रोमांस और वफादारी के प्रतीक हैं

  3. मूलांक 9 वाले बाहर से सख्त, अंदर से सच्चे प्रेमी होते हैं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सच्चा प्यार किस्मत वालों को ही मिलता है, यह बात तो आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि किसी इंसान के जन्म की तारीख से यह पता लगाया जा सकता है कि वह प्यार में कैसा होगा? अंकशास्त्र के मुताबिक, जन्म तारीख को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है, जो व्यक्ति के स्वभाव और लव लाइफ के कई राज खोलता है।

अंकशास्त्र में कुछ ऐसी खास तारीखें बताई गई हैं, जिनमें जन्मे लोग प्यार में समंदर से भी गहरे होते हैं। ये लोग टाइम-पास वाले रिश्तों पर नहीं, बल्कि जिंदगी भर का साथ निभाने पर यकीन करते हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन-से मूलांक हैं जो प्यार में सबसे सच्चे माने जाते हैं।

मूलांक 2

अगर आपके पार्टनर का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 2 है। इस अंक का स्वामी चंद्रमा होता है। चंद्रमा की ही तरह ये लोग काफी संवेदनशील, भावुक और केयरिंग होते हैं। रिश्ते इनके लिए सबसे ऊपर होते हैं। ये अपने पार्टनर की अनकही बातें भी आसानी से समझ लेते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि ये रिश्ते में कभी अपने ईगो को बीच में नहीं आने देते।

मूलांक 6

किसी भी महीने की 6, 25 और 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है और इनके ग्रह स्वामी शुक्र हैं। अंकशास्त्र में शुक्र को प्रेम, रोमांस और लग्जरी का प्रतीक माना जाता है। इस मूलांक के लोग घर-परिवार से बहुत प्यार करते हैं। अपने पार्टनर की खुशियों का ख्याल रखना इन्हें बहुत अच्छा लगता है। ये स्वभाव से बेहद वफादार होते हैं। अगर इन्होंने आपको अपने दिल में जगह दे दी, तो ये हर सुख-दुख में आपके साथ मजबूती से खड़े नजर आएंगे।

मूलांक 9

किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है, जिसके स्वामी मंगल ग्रह हैं। ये लोग नारियल की तरह होते हैं, बाहर से सख्त और अंदर से बेहद नरम। मंगल के प्रभाव से इनमें थोड़ा गुस्सा जरूर हो सकता है, लेकिन प्यार के मामले में ये सबसे पक्के होते हैं। इन्हें धोखेबाजी बिल्कुल पसंद नहीं होती। इन्होंने एक बार जिसका हाथ थाम लिया, फिर दुनिया की कोई ताकत उन्हें अलग नहीं कर सकती।

यह भी पढ़ें- इन 3 मूलांक वाले लोगों से कभी न करें धोखेबाजी, होते हैं सबसे सच्चे और वफादार दोस्त

यह भी पढ़ें- क्रोधी लेकिन दिल के साफ होते हैं मूलांक 9 वाले, जानिए किन तारीख पर जन्मे लोगों से बनती है इनकी बेस्ट जोड़ी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।