विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकशास्त्र: खुद की ही रील्स बार-बार स्क्रोल करते हैं इन दो मूलांक के लोग, होते हैं सेल्फ ऑबजेस्ड

Published: Wed, 23 Sep 2026 02:39 PM (IST)

क्या आप भी खुद को बार-बार देखते हैं या खुद पर ही फोकस रखते हैं? अंक ज्योतिष की दुनिया में ...और पढ़ें

क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल? (Image Source: AI-Generated)

क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल? (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया खोलते ही ज्यादातर लोग दूसरों का कंटेंट देखते हैं, लेकिन आपने देखा होगा कि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी ही प्रोफाइल को बार-बार देखते हैं। गैलरी की फोटोज हों या इंस्टाग्राम के रील्स, इनका दिल अपने ही बनाए कंटेंट पर आकर अटक जाता है। अंकशास्त्र की मानें तो यह सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि इसके पीछे किसी भी इंसान का मूलांक और ग्रहों का स्वभाव काम करता है।

अगर बात ऑसेशन की हो तो मूलांक 1 और मूलांक 6 वाले लोगों में यह आदत सबसे ज्यादा देखी जाती है। ऐसा हम नहीं बल्कि अंक ज्योतिष का कहना है। आइए इस आर्टिकल में जानेंगे कि आखिर इन दो नंबरों के पीछे का क्या गणित है और ये लोग हमेशा खुद पर इतना फोकस क्यों रखते हैं।

1. मूलांक 1

किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 माना जाता है। इस अंक का स्वामी सूर्य ग्रह है। सूर्य आत्मविश्वास, लीडरशिप और सेल्फ-रिस्पेक्ट का प्रतीक है। जिनका भी मूलांक 1 होता है वो लोग अपने काम, ड्रेसिंग सेंस और पर्सनैलिटी को लेकर काफी कॉन्फिडेंट होते हैं। ऐसे लोगों का फोकस सिर्फ खुद पर ही होता है। आसान भाषा में आप इन्हें सेल्फ ऑब्सेस्ड कह सकते हैं। इनके लिए यह दिखावा नहीं, बल्कि खुद को पसंद करने का एक जरिया है।

2. मूलांक 6

इसके अलावा अंक शास्त्र की दुनिया में एक और नंबर है जो सेल्फ ऑब्सेस्ड की लिस्ट में आता है। जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस अंक के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जिन्हें ग्लैमर, खूबसूरती और एस्थेटिक्स का कारक माना जाता है। मूलांक 6 वाले लोगों को खुद को संवारना बहुत पसंद होता है। ये लोगों को कैमरे में कैद होना बहुत अच्छा लगता है। शुक्र के प्रभाव की वजह से ये लोग अपने एस्थेटिक सेंस से प्यार करते हैं और खुद की ही तारीफ करते रहते हैं।

तो अगर अगली बार आपके आस-पास कोई भी ऐसा शख्स दिखे, जिसे खुद से प्यार हो समझ लेना ये वही दो मूलांक में से कोई एक है।

यह भी पढ़ें- अंकशास्त्र: प्यार में समंदर से भी गहरे होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, निभाते हैं 'सात जन्मों' का साथ

यह भी पढ़ें- अंकशास्त्र: बेहद खास होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, चालाकी से दूर... बच्चों की तरह पवित्र होता है इनका मन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।