Numerology: सोशल मीडिया पर राज करते हैं इन 3 बर्थ डेट वाले लोग, रातों-रात बनते हैं टॉप इन्फ्लुएंसर
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ ऐसे मूलांक हैं जिनके जातक जन्म से ही सोशल मीडिया स्टार बनने के गुण रखते ...और पढ़ें

ये लोग इंटरनेट सेंसेशन बनने का दम रखते हैं (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है और लोग सोशल मीडिया पर फेमस होकर खूब पैसा भी कमा रहे हैं। हम अक्सर देखते हैं कि रातों-रात किसी का वीडियो या रील वायरल हो जाती है और वो इंटरनेट सेंसेशन बन जाता है। वहीं दूसरी तरफ, कुछ लोग सालों से लगातार अच्छा कंटेंट बना रहे हैं लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिल पाती।
क्या आपको लगता है कि यह सिर्फ किस्मत या सोशल मीडिया एल्गोरिदम का खेल है? अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास तारीखों पर जन्मे लोगों में वो अट्रैक्शन, चार्म और बोलने की कला जन्म से होती है, जो उन्हें एक इन्फ्लुएंसर बनाती है। चलिए जानते हैं कि वो कौन से 3 मूलांक हैं, जिनके जातकों का सोशल मीडिया की दुनिया में खूब डंका बजता है।
मूलांक 3
इस लिस्ट में पहले मूलांक 3 वालों का नंबर आता है। किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है। इन लोगों में लोगों को अपनी बातों से बांधने का गजब का टैलेंट होता है। सोशल मीडिया पर ये लोग ज्यादातर पॉडकास्ट, मोटिवेशनल वीडियो, एजुकेशन और नॉलेज बांटने वाले फील्ड में नाम कमाते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार, इन लोगों के शब्दों का जादू ही इन्हें इंटरनेट का हीरो बना देता है।
मूलांक 5
इसके अलावा, किसी भी महीने की 5, 14 या 23 है, उनका मूलांक 5 होता है। इस अंक का स्वामी बुध ग्रह है। ये लोग किसी भी वायरल ट्रेंड को फॉलो करने के बजाय अपना खुद का नया ट्रेंड सेट करने में विश्वास रखते हैं। इनकी हाजिरजवाबी, मजाकिया अंदाज और हमेशा कुछ नया करने की चाहत इन्हें सबसे अलग बनाती है। बेहद शार्प दिमाग वाले ये लोग सोशल मीडिया एल्गोरिदम कैसे काम करता है, ये बखूबी जानते हैं।
मूलांक 6
किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। इस तारीखों पर जन्म लेने वाले लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है, जो ग्लैमर, कला और लग्जरी का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि ये लोग कैमरे के सामने बिल्कुल नैचुरल दिखते हैं और ऑडियो-वीडियो फ्रेंडली होते हैं। इनका ड्रेसिंग सेंस, लुक्स और स्टाइल लोगों को दीवाना बना देता है। फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल व्लॉगिंग के क्षेत्र में ये तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हैं।
यह भी पढ़ें- अंकशास्त्र: बेहद खास होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, चालाकी से दूर... बच्चों की तरह पवित्र होता है इनका मन
यह भी पढ़ें- अंकशास्त्र: इन तारीखों पर जन्में लोगों को सफलता पाने के लिए करनी पड़ती है दूसरों से ज्यादा मेहनत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
