नाकाम मोहब्बत-तेज गुस्सा, क्या सच में सलमान खान के मूलांक वाले लोगों की लव लाइफ में आता है ऐसा तूफान?
सलमान खान 60 की उम्र में भी सिंगल क्यों हैं? अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए मूलांक 9 के प्रभाव वाले ...और पढ़ें

क्या आपका मूलांक भी 9 है? (AI-Generated Image)
HighLights
मूलांक 9 वाले लोग मंगल ग्रह के प्रभाव से ऊर्जावान होते हैं
ये लोग रिश्तों में जरूरत से ज्यादा पजेसिव होते हैं
मूलांक 9 वाले लोग करियर में अपार सफलता पाते हैं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान की प्रोफेशनल लाइफ जितनी हिट रही है, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही उलझी हुई नजर आती है। उनके तेज गुस्से और नाकाम लव लाइफ के किस्से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। 60 की उम्र में भी करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सलमान आज भी सिंगल हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे उनके जन्म की तारीख का भी बड़ा हाथ हो सकता है?
अंक ज्योतिष (Numerology) की मानें तो जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर को हुआ था, इसलिए वो भी मूलांक 9 वाले हैं। इस अंक पर मंगल ग्रह का राज होता है, जिसका सीधा असर इनके स्वभाव और रिश्तों पर दिखता है।
आइए जानते हैं मूलांक 9 वाले लोगों की वो खास बातें जो अक्सर इनके रिश्तों में तूफान लाती हैं:
गुस्सा नाक पर, लेकिन दिल के साफ: मंगल के प्रभाव के चलते ये लोग एनर्जी से भरे और अपनी बातों को बेबाकी से रखने वाले होते हैं। गुस्सा हमेशा इनकी नाक पर बैठा रहता है; कब किस बात पर भड़क जाएं, कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। हालांकि, अंदर से ये बहुत साफ दिल के होते हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे खड़े रहते हैं। इसी वजह से इनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त होती है।
प्यार में जरूरत से ज्यादा पजेसिव: मूलांक 9 वालों की लव लाइफ अक्सर उतार-चढ़ाव से भरी होती है। ये लोग रिश्तों में बहुत जिद्दी और अड़ियल हो जाते हैं। अपने पार्टनर की हर छोटी-बड़ी चीज, जैसे- वो क्या पहन रहे हैं, कैसे उठ-बैठ रहे हैं, इन सब पर ये अपना पूरा कंट्रोल चाहते हैं। रिश्ते में हद से ज्यादा दखलअंदाजी अक्सर सामने वाले को घुटन महसूस कराती है, जिससे रिश्ते टूट जाते हैं।
भावनाएं बयां करने में कमजोर: काफी इमोशनल होने के बावजूद, ये लोग अपने पार्टनर को अपनी फीलिंग्स ठीक से नहीं समझा पाते। इसी कम्युनिकेशन गैप की वजह से रिश्तों में गलतफहमियां पनपती हैं और कई बार ये बिल्कुल अकेले रह जाते हैं।
करियर में चूमते हैं बुलंदियां: पर्सनल लाइफ चाहे जितनी मुश्किलों भरी हो, प्रोफेशनल लाइफ में ये राज करते हैं। मंगल का तेज इन्हें करियर में खूब सफलता दिलाता है। सलमान खान का बॉक्स ऑफिस पर सालों से चला आ रहा दबदबा और उनकी 'टाइगर', 'दबंग' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में इस बात का सबसे बड़ा सबूत हैं।
यह भी पढ़ें- अंकशास्त्र: प्यार में समंदर से भी गहरे होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, निभाते हैं 'सात जन्मों' का साथ
यह भी पढ़ें- अंकशास्त्र: बेहद खास होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, चालाकी से दूर... बच्चों की तरह पवित्र होता है इनका मन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
