UP Crime : यूपी के बागपत में दिल दहला देने वाली वारदात; सास-बहू की गला रेतकर हत्या
UP News in Hindi बड़ा बेटा दिल्ली में फायर ब्रिगेड में कार्यरत है। घर पर उनकी 58 वर्षीय पत्नी सरोज व 25 वर्षीय पुत्रवधू वर्षा थीं। वर्षा के पति भी किसी काम से बाहर गए थे। शाम को घर के अंदर ही सरोज व वर्षा की हत्या कर दी गई। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या किसने और क्यों की।
जागरण संवाददाता, बागपत : हलालपुर गांव में मंगलवार शाम चार बजे घर में घुसकर सास-बहू की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जितेंद्र खोखर दिल्ली पुलिस से दारोगा पद से सेवानिवृत्त हैं। वह अपने बड़े बेटे के पास दिल्ली गए हुए थे।
एसपी का बयान- जांच के बाद करेंगे खुलासा
बड़ा बेटा दिल्ली में फायर ब्रिगेड में कार्यरत है। घर पर उनकी 58 वर्षीय पत्नी सरोज व 25 वर्षीय पुत्रवधू वर्षा थीं। वर्षा के पति भी किसी काम से बाहर गए थे। शाम को घर के अंदर ही सरोज व वर्षा की हत्या कर दी गई। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या किसने और क्यों की। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है।