Move to Jagran APP

Prajwal Revanna के अश्लील वीडियो पर आया Tejashwi Yadav का रिएक्शन, BJP से जोड़ दिया डायरेक्ट लिंक!

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि रेवन्ना कर्नाटक में लगभग 2500 महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार में शामिल था। भाजपा को बताना चाहिए कि उसके बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नारे का क्या हुआ? वे दुष्कर्मियों को बचाने और उन्हें भागने में मदद करने में अधिक लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है।

By Sunil Raj Edited By: Rajat Mourya Published: Tue, 30 Apr 2024 10:30 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2024 10:30 PM (IST)
Prajwal Revanna के अश्लील वीडियो पर आया Tejashwi Yadav का रिएक्शन, BJP से जोड़ दिया डायरेक्ट लिंक

राज्य ब्यूरो, पटना। Prajwal Revanna Ashleel Video Case बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कर्नाटक में कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला और कहा कि दुष्कर्मियों को बचाने और उन्हें भगाने में वह मदद कर रही है।

loksabha election banner

वे मंगलवार को प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिनकी पार्टी ने कर्नाटक में भाजपा के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ा था।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री कर्नाटक यौन उत्पीड़न पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रज्वल रेवन्ना को विदेश भागने में मदद करने का आरोप भी तेजस्वी ने लगाया।

'2500 महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार'

उन्होंने कहा कि रेवन्ना कर्नाटक में लगभग 2,500 महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार में शामिल था। भाजपा को बताना चाहिए कि उसके बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ नारे का क्या हुआ? वे दुष्कर्मियों को बचाने और उन्हें भागने में मदद करने में अधिक लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। मणिपुर की घटना का हवाला देकर उन्होंने कहा कि पीएम मणिपुर प्रकरण पर चुप रहे। दिल्ली में प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों के साथ हुए शर्मनाक व्यवहार पर भी वे कुछ नहीं बोले। कर्नाटक की घटना सर्वविदित तथ्य है कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में कर्नाटक में आरोपियों के लिए प्रचार किया और उनके साथ मंच साझा किया।

एक प्रश्न पर तेजस्वी ने कहा भाजपा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है, इसलिए वे महागठबंधन को लेकर कुछ भी बोल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Pawan Singh: पवन सिंह को पार्टी से निकालेगी BJP? केंद्रीय मंत्री के बयान से मचा सियासी बवाल

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar On Muslims: नीतीश कुमार ने मुसलमानों से कर दिया बड़ा वादा, बिहार में सियासी हलचल तेज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.