Move to Jagran APP

Jharkhand Weather : रांची में पहली बार पारा 41 डिग्री के पार, क्‍या चुनाव से पहले मिलेगी राहत? IMD ने सुनाई खुशखबरी

Jharkhand Weather झारखंड की धरती तप रही है। राज्‍य के 15 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालांकि आज से राहत के आसार हैं। सोमवार को आसमान में बादलों की आवाजाही दिखी। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्‍य के कई हिस्‍सों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के साथ ओलावृष्टि की संभावना है जिससे तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

By Vikash Srivastava Edited By: Arijita Sen Published: Tue, 07 May 2024 07:23 AM (IST)Updated: Tue, 07 May 2024 07:23 AM (IST)
तेज धूप से बचते-बचाते जाता स्‍कूटर चालक- जागरण

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Update : राजधानी समेत पूरे राज्य की धरती तप रही है। राज्य के 15 जिलों का तापमान छह मई को 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसी कड़ी में इस साल गर्मी के सीजन में पहली बार राजधानी रांची का अधिकतम तापमान भी 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जो इस गर्मी में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।

loksabha election banner

सोमवार को आसमान में दिखी बादलों की आवाजाही

वहीं दूसरी ओर सोमवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। दिन में गर्म हवाएं भी चली। दोपहर में जब-जब धूप खिली गर्मी ने लोगों को परेशान किया। पिछले 24 घंटे में पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा।

सरायकेला खरसावां, बोकारो तथा पश्चिमी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं हीटवेव का असर देखने को मिला। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री डाल्टेनगंज का रिकाॅर्ड किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पिछले वर्ष से 9.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा छह मई 2024 का तापमान

मौसम विभाग के रिकाॅर्ड के अनुसार पिछले वर्ष छह मई को रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जो कि इस वर्ष छह मई को दर्ज हुए अधिकतम तापमान से 9.1 डिग्री सेल्सियस कम था। बीते वर्ष तीन से सात मई के बीच अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा था।

आज से राहत मिलने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार सात मई से राज्य के अधिकांश हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

राजधानी रांची के अलावे रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और देवघर में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

जिसके बाद तापमान में कमी हो सकती है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 7, 8, 9 और 10 मई को राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग ने चेतावनी में बताया कि राज्य के पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और देवघर में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

वहीं राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रतात की भी संभावना जताई है। राजधानी समेत पूरे राज्य में वर्षा होने के कारण अगले दो से तीन दिनों के अंदर धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री तक तापमान में गिरावट होगी।

इस वर्ष 2024 में पांच दिनों का इतना था तापमान 

  • 3 मई 2024 : 37.1 डिग्री सेल्सियस
  • 4 मई 2024 : 36.7 डिग्री सेल्सियस
  • 5 मई 2024 : 38.4 डिग्री सेल्सियस
  • 6 मई 2024 : 41.1 डिग्री सेल्सियस
  • 7 मई 2024 : 36.1 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना।

पिछले वर्ष 2023 में तीन से छह मई को इतना था तापमान

  • 3 मई 2023 : 29 डिग्री सेल्सियस
  • 4 मई 2023 : 31.7 डिग्री सेल्सियस
  • 5 मई 2023 : 32 डिग्री सेल्सियस
  • 6 मई 2023 : 32 डिग्री सेल्सियस
  • 7 मई 2023 : 35 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था।

इन जिलों में तापमान गया 40 डिग्री के पार 

रांची 41.1 डिग्री, जमशेदपुर 41 डिग्री, डाल्टेनगंज 41.4 डिग्री, बोकारो 40.7 डिग्री, गढ़वा 40.5 डिग्री, गुमला 42.2 डिग्री, खूंटी 40.7 डिग्री, लातेहार 40.9 डिग्री, लोहरदगा 40.9 डिग्री, पलामू 43.7 डिग्री, रामगढ़ 40.4 डिग्री, सरायकेला 44.3 डिग्री, सिमडेगा 42.4 डिग्री और पश्चिमी सिंहभूम 43.2 डिग्री सेल्सियस छह मई को रिकार्ड किया गया है।

ये भी पढ़ें:

Jharkhand ED Raid: ED की कार्रवाई से गठबंधन में पसरा सन्नाटा, सरकार को नोटों के पहाड़ ने बैकफुट पर किया खड़ा

Jharkhand Politics: 'एफआईआर कराएं सीएम...', आलमगीर आलम के ठिकानों से रुपये की बरामदगी पर बाबूलाल मरांडी ने खड़े किए सवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.