Ghaziabad: मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की फूली सांस, अचानक आने लगी खांसी; क्या खतरनाक गैस का हुआ रिसाव?
गाजियाबाद के मोदीनगर की चार कॉलोनियों में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कई लोगों की अचानक सांस फूल गई। वॉक के लिए निकले लोगों को अचानक खांसी आने लगी। सभी को एक जैसी परेशानी हुई। यह लोग किसी तरह जब कॉलोनी से बाहर आए तो उन्हें राहत मिली। लोगों का कहना है कि कॉलोनी के पास लगे उद्योग से खतरनाक गैस रिसाव हुआ है।
जागरण संवाददाता, मोदीनगर। गाजियाबाद के मोदीनगर की चार कॉलोनियों में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कई लोगों की अचानक सांस फूल गई।
वॉक के लिए निकले लोगों को अचानक खांसी आने लगी। सांस लेने में भी परेशानी हुई। सभी को एक जैसी परेशानी हुई।
यह लोग किसी तरह जब कॉलोनी से बाहर आए तो उन्हें राहत मिली। लोगों का कहना है कि कॉलोनी के पास लगे उद्योग से खतरनाक गैस रिसाव हुआ है। जिससे उन्हें परेशानी हुई।
सतीश कुमार और नीलम
अधिकारी मामले पर हैं मौन
उस समय तो लोगों ने इस बारे में किसी से नहीं बताया। अब थोड़ी देर पहले कॉलोनी से चर्चा शहर में फैली। बताया जा रहा है कि कृष्णा नगर, दिलीप पार्क, सुभाष विहार, फ़फराना बस्ती में लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। अधिकारी इसपर कुछ नहीं बोल रहे हैं।