Delhi Traffic Challan: दिल्ली में धड़ाधड़ कट रहे चालान, 4 महीने में 30 हजार से ज्यादा वाहनों पर हुई कार्रवाई
एक जनवरी से 30 अप्रैल तक चलाए गए अभियान में 30062 वाहन चालकों के चालान किए गए। Delhi Traffic Challan पिछले वर्ष इसी अवधि में 18047 वाहन चालकों के गलत दिशा में वाहन चलाने पर चालान किए गए थे। इस साल पिछले साल के मुकाबले 12015 अधिक मामले सामने आए। इसमें सबसे ज्यादा मामले नजफगढ़ में 1389 दर्ज किए गए हैं।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गलत दिशा में वाहन चलाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली यातायात पुलिस की ओर से गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध एक जनवरी से 30 अप्रैल तक चलाए गए अभियान में 30,062 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं।
पिछले वर्ष इसी अवधि में 18,047 वाहन चालकों के गलत दिशा में वाहन चलाने पर चालान किए गए थे। इस साल पिछले साल के मुकाबले 12,015 अधिक मामले सामने आए।
इस तरह इस वर्ष गलत दिशा में वाहन चलाने वालों की संख्या में लगभग 67 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें सबसे ज्यादा मामले नजफगढ़ में 1389 दर्ज किए गए, जबकि इसके बाद सरिता विहार में 1,333 और भजनपुरा में 1,133 मामले दर्ज किए गए। सबसे कम 966 मामले कमला नगर मार्केट में दर्ज हुए।
ये भी पढ़ें-
दस सबसे प्रभावित इलाके
- नजफगढ़- 1389
- सरिता विहार- 1333
- भजनपुरा- 1133
- पंजाबी बाग- 1093
- कल्याणपुरी- 1062
- कोतवाली- 1056
- द्वारका- 1041
- संगम विहार- 998
- राजौरी गार्डन- 968
- कमला मार्किट- 966