भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रहा बिजली का मेंटेनेंस, घंटों शटडाउन बन रही समस्या; पानी सप्लाई पर भी असर
ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार पेड़ों की लापिंग-चापिंग के कार्य को लेकर बीचनगर क्षेत्र में शटडाउन लिया गया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक आपूर्ति ठप रही। सुबह से शाम तक बिजली नहीं आने की वजह से क्षेत्र में नलकूप की सप्लाई भी प्रभावित रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को दोहरी समस्या का सामना करना पड़ा।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। भीषण गर्मी के बीच ऊर्जा निगम बिजली के मेंटेनेंस से जुड़े काम करवा रहा है। बीते कुछ दिनों से क्षेत्रवार काम करावाए जा रहे हैं। प्रचंड गर्मी में घंटों आपूर्ति प्रभावित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी बचीनगर क्षेत्र यही समस्या बनी रही। करीब पांच घंटे सप्लाई ठप रहने से उपभोक्ता परेशान रहे।
ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार पेड़ों की लापिंग-चापिंग के कार्य को लेकर बीचनगर क्षेत्र में शटडाउन लिया गया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक आपूर्ति ठप रही। सुबह से शाम तक बिजली नहीं आने की वजह से क्षेत्र में नलकूप की सप्लाई भी प्रभावित रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को दोहरी समस्या का सामना करना पड़ा।
वहीं अन्य क्षेत्रों में दिनभर बिजली की आंखमिचौली का क्रम बना रहा। इससे भी लोग काफी परेशान रहे। इधर, हल्द्वानी क्षेत्र में बीत दिनों सुबह से देर शाम तक कटौती होने से काफी समस्या हुई थी। वहीं ऊर्जा निगम के ईई डीडी पांगती ने बताया कि बचीनगर क्षेत्र में पूर्व जारी सूचना के अनुसार शटडाउन लिया गया था।