Move to Jagran APP

Droupadi Murmu Himachal Visit: राष्ट्रपति आज धर्मशाला में, केंद्रीय विवि के दीक्षा समारोह में लेंगी हिस्सा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों अपने चार दिवसीय दौरे पर शिमला में हैं। सोमवार को राष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2 बजे के बाद होगा। इस सामरोह में 30 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और डिग्री देकर सम्मानित किया जाएगा।राष्ट्रपति श्री चामुंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भी जाएंगी।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Published: Mon, 06 May 2024 10:56 AM (IST)Updated: Mon, 06 May 2024 10:56 AM (IST)
Himachal News: राष्ट्रपति आज धर्मशाला में, केंद्रीय विवि के दीक्षा समारोह में लेंगी हिस्सा। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। (Himachal Hindi News) हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षा समारोह सोमवार को राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में होगा। समारोह दोपहर बाद 2.50 बजे शुरू होगा। दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्यातिथि  (Droupadi Murmu Himachal Visit) होंगी। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, कुलाधिपति पद्मश्री प्रोफेसर डा. हरमहेंद्र सिंह बेदी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

loksabha election banner

केंद्रीय विवि के दीक्षा समारोह में सत्र 2019-22 के यूजी और 2020-22 के विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएंगी। द्रौपदी मुर्मु 11 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान करेंगी। समारोह में 30 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और डिग्री देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में कुल 709 विद्यार्थियों डिग्री दी जाएंगी।

दीक्षा समारोह की शुरुआत अकादमिक शोभायात्रा से की जाएगी। इसके बाद केंद्रीय विवि के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल स्वागत भाषण देंगे और फिर वह विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट राष्ट्रपति के समक्ष पेश करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति शोधार्थियों को सम्मानित करेंगी।

इससे पहले राष्ट्रपति गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा पहुंचेंगी और परिधि गृह धर्मशाला जाएंगी। यहां से वे श्री चामुंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाएंगी और फिर दीक्षा समारोह में भाग लेने के बाद शिमला लौट जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.