Move to Jagran APP

Kolkata: माकपा ने AI की मदद से जारी किया बुद्धदेव भट्टाचार्य का वीडियो संदेश, कहा- बंगाल बना भ्रष्टाचार का अखाड़ा

बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के वयोवृद्ध नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य अपने वीडियो संदेश में कह रहे हैं- वर्तमान में देश-दुनिया में व्याप्त कठिन परिस्थितियों में ठीक रह पाना हम सभी के लिए बेहद मुश्किल है। तृणमूल कांग्रेस ने संदेशखाली में जो किया है उसे माफ नहीं किया जा सकता। महिलाओं का सम्मान नहीं हो रहा। बंगाल भ्रष्टाचार का अखाड़ा बन गया है।

By Jagran News Edited By: Babli Kumari Published: Sun, 05 May 2024 11:45 PM (IST)Updated: Sun, 05 May 2024 11:45 PM (IST)
बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। वाममोर्चा की अगुआई करने वाली माकपा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की मदद से बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के वयोवृद्ध नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें बुद्धदेव भट्टाचार्य माकपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कह रहे हैं कि यह लड़ाई लड़नी होगी और हर हाल में जीतनी होगी।

loksabha election banner

मालूम हो कि बुद्धदेव भट्टाचार्य वर्तमान में राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। वह काफी समय से अस्वस्थ हैं और घर में आराम कर रहे हैं। बुद्धदेव फिलहाल कुछ कहने की भी स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में माकपा ने एआइ की मदद से बुद्धदेव भट्टाचार्य को दर्शाया है। दो मिनट छह सेकेंड के वीडियो संदेश में बुद्धदेव सफेद दाढ़ी में सफेद रंग का कुर्ता पहने दिख रहे हैं।

'महिलाओं का सम्मान नहीं हो रहा'

वीडियो में वह कह रहे हैं- 'वर्तमान में देश-दुनिया में व्याप्त कठिन परिस्थितियों में ठीक रह पाना हम सभी के लिए बेहद मुश्किल है। तृणमूल कांग्रेस ने संदेशखाली में जो किया है, उसे माफ नहीं किया जा सकता। महिलाओं का सम्मान नहीं हो रहा। बंगाल भ्रष्टाचार का अखाड़ा बन गया है। वाममोर्चा ने अपने शासन में राज्य को सजाया था। हमने उद्योगों की स्थापना व कृषि का विकास, दोनों बातें कही थी। युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी।'

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बुद्धदेव केंद्र पर निशाना साधते हुए कह रहे हैं कि वहां दंगाबाज व भ्रष्ट भाजपा बैठी हुई है। नोटबंदी से लेकर चुनावी बांड तक के जरिए भ्रष्टाचार हुआ है। रोजमर्रा की जरुरत की चीजों के दाम आसमान पर रहे हैं। तृणमूल के शासनकाल में भाजपा को बंगाल में बढ़ावा मिला। नरेन्द्र मोदी व ममता बनर्जी को हमारे देश व राज्य को बर्बाद करने का अवसर न दें।

यह भी पढ़ें- भारत में पिता ने ली अंतिम सांस, बांग्लादेशी बेटी ने रखी अंतिम दर्शन की चाहत; BSF की पहल ने जीता दो देशों का दिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.