Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: केंद्र में इंडिया ब्लॉक के सत्ता में आते ही 10 से 15 राज्यों में भाजपा सरकारें गिर जाएंगी, पवन खेड़ा ने किया दावा

चुनाव के बाद केंद्र में इंडिया ब्लॉक के सत्ता में आते ही 10 से 15 राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें गिर जाएंगी। ये कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा का। उन्होंने कहा कि हम दलबदल पर प्रतिबंध लगाने के लिए संविधान की 10वीं अनुसूची में संशोधन करेंगे। जो कोई भी दल बदल कर एक दल से दूसरे दल में जाएगा उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Published: Thu, 02 May 2024 04:12 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2024 04:12 PM (IST)
केंद्र में इंडिया ब्लॉक के सत्ता में आते ही 10 से 15 राज्यों में भाजपा सरकारें गिर जाएंगी

पीटीआई, पणजी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने गुरुवार को दावा किया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में इंडिया ब्लॉक के सत्ता में आते ही 10 से 15 राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें गिर जाएंगी।

loksabha election banner

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दल-बदल पर प्रतिबंध लगाने और दल बदलने वालों को अयोग्य ठहराने के लिए इंडिया ब्लॉक संविधान की 10वीं अनुसूची में संशोधन करेगा।

कांग्रेस नेता ने कहा, केंद्र में इंडिया ब्लॉक के सत्ता में आते ही कम से कम 10 से 15 राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार गिर जाएगी। हम दलबदल पर प्रतिबंध लगाने के लिए संविधान की 10वीं अनुसूची में संशोधन करेंगे। जो कोई भी दल बदल कर एक दल से दूसरे दल में जाएगा, उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि 4 जून को नतीजे आने के बाद जुलाई तक ये सभी सरकारें गिर जाएंगी।

उन्होंने कहा, भाजपा ने दलबदल कराकर पूरे देश में लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है। जब (भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए गोवा पहुंचते हैं, तो मीडिया को उनसे संविधान की 10वीं अनुसूची पर सवाल पूछना चाहिए।

महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे कर्नाटक के भाजपा सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मामले का जिक्र करते हुए, खेड़ा ने इसे "यौन शोषण का दुनिया का सबसे बड़ा मामला" बताया।

उन्होंने कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत सभी को इस घटना की निंदा करनी चाहिए। खेड़ा ने कहा, यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वह प्रज्वल का पासपोर्ट रद्द करके उसे भारत वापस लाए।

प्रज्वल कर्नाटक के हासन लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार थे, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: शिवमोगा में BJP पर भड़के राहुल गांधी, बोले- मंच से पीएम मोदी ने किया था आरोपी प्रज्वल का समर्थन

यह भी पढ़ें- Prajwal Revanna Viral Video: 15 मई को बेंगलुरु पहुंचेंगे प्रज्वल रेवन्ना, पूर्व ड्राइवर कार्तिक SIT नोटिस के बाद हुआ गायब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.