Move to Jagran APP

भाजपा ने दिया सपा को झटका… पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक राज किशोर सिंह को पार्टी में शामिल, समीकरण बदलने के कयास

हरैया सीट से तीन बार के विधायक रहे राजकिशोर सिंह ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहित अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में राज किशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली। राज किशोर के साथ उनके भाई पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बृज किशोर सिंह डिंपल ने भी भाजपा ज्वाइन कर लिया है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Published: Fri, 03 May 2024 12:37 AM (IST)Updated: Fri, 03 May 2024 12:37 AM (IST)
भाजपा ने दिया सपा को झटका… पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक राज किशोर सिंह को पार्टी में शामिल

जागरण संवाददाता, बस्ती। पूर्व मंत्री और बस्ती की हरैया सीट से तीन बार के विधायक रहे राजकिशोर सिंह ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहित अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में राज किशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली। 

loksabha election banner

राज किशोर के साथ उनके भाई पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बृज किशोर सिंह डिंपल ने भी भाजपा ज्वाइन कर लिया है। राज किशोर सिंह का जिले में बड़ा जनाधार है। अपने भाई के साथ राज किशोर भाजपा में शामिल होने के बाद सांसद हरीश द्विवेदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

राजकिशोर सिंह का परिचय

राजकिशोर सिंह हरैया सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही सपा सरकार में पंचायती राज विभाग में मंत्री भी रह चुके हैं। बीते कई दिनों भाजपा में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। 

राजकिशोर सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद जिले की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है इस तरीके से राज किशोर सिंह का जनाधार और कद है। उससे जिले के वर्तमान सियासी समीकरण में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी भी इस दौरान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.