Move to Jagran APP

Sultanpur Seat: हैक्ट्रिक लगाने के लिए भाजपा का दांवपेंच, 65 प्रतिशत वोट हासिल करने के लिए बनाई खास रणनीति

चुनावी अभियान को गति देने के लिए इन दिनों भाजपा का बूथ सम्मेलन चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को इसौली में था जिसमें काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल समेत अन्य कई प्रमुख नेताओं की भागीदारी रही। वहीं रविवार को सुलतानपुर व सोमवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में यह सम्मेलन होगा। इसमें प्रत्येक बूथ पर 65 प्रतिशत वोट हासिल करने का मंत्र दिया जा रहा है।

By Ajay Kumar Singh Edited By: Riya Pandey Published: Sat, 04 May 2024 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2024 06:48 PM (IST)
सुलतानपुर में हैक्ट्रिक लगाने के लिए भाजपा का दांवपेंच

अजय सिंह, सुलतानपुर। Sultanpur Seat: सुलतानपुर लोकसभा सीट पर पिछले दो चुनावों में अपराजेय रही भाजपा इस बार जीत को शानदार बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही। बूथों पर पड़ने वाले कुल मतों में 65 प्रतिशत वोट हासिल करने के लिए उसने व्यूह रचना की है। इसमें पन्ना प्रमुखों व शक्ति केंद्रों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

loksabha election banner

चुनावी अभियान को गति देने के लिए इन दिनों भाजपा का बूथ सम्मेलन चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को इसौली में था, जिसमें काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल समेत अन्य कई प्रमुख नेताओं की भागीदारी रही। वहीं, रविवार को सुलतानपुर व सोमवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में यह सम्मेलन होगा। इसमें प्रत्येक बूथ पर 65 प्रतिशत वोट हासिल करने का मंत्र दिया जा रहा है। 

एक शक्ति केंद्र पर छह बूथ

एक बूथ पर 11 कार्यकर्ता हैं। एक पन्ने की मतदाता सूची पर एक पन्ना प्रमुख बनाया गया है। वहीं छह-सात बूथों का एक शक्ति केंद्र बनाया गया है। एक शक्ति केंद्र में पांच से छह बूथ हैं। इनके जरिए जमीनी स्तर पर काम कर वोटों को पार्टी के पाले में करने की जुगत की जा रही है। पन्ना प्रमुखों का दायित्व है कि उनके अधीन आने वाले करीब दस घरों में वे रोजाना संपर्क करें।

कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार करना

वोटरों को पार्टी के पक्ष में करें, यदि कोई दुविधा दिख रही हो तो ऊपर के पदाधिकारियों को सूचित करें। इसी तरह युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को रोज सुबह एक घंटे बाइक से गांवों में भ्रमण कर लोगों से संपर्क करने को की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही पिछड़ी जाति, अनुसूचित व अल्पसंख्यक बस्ती में बैठकें करनी हैं। की-वोटर्स (गांव के वे प्रभावशाली लोग जिनकी बात लोग मानते हैं) से भी संपर्क करते रहना है। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को भी पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार करना है।

स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम की मांग

पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी का कहना है कि इसके अलावा मंडल, ब्लाक व जिला कमेटी की ओर से बैठकों, सम्मेलनों का दौर चल रहा है, जो आठ मई तक संपन्न हो जाएगा। इसके बाद पार्टी अगले चरण के अभियान की शुरुआत करेगी। इसमें बड़े नेताओं का कार्यक्रम मांगा जाएगा। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व अन्य स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम की मांग की जाएगी।

जिलाध्यक्ष डा. आरए वर्मा का कहना है कि मोदी-योगी सरकार में सबका विकास हुआ है। इससे जो जन विश्वास है, उसका लाभ इस बार जरूर मिलेगा। हम जीत के प्रति आश्वस्त हैं, जीत के अंतर को बढ़ाना है।

38 सुलतानपुर लोकसभा

2019 के परिणाम पर एक नजर

मेनका गांधी -भाजपा-विजेता 4,58,196

चंद्रभद्र सिंह सोनू -बसपा- 4,44,670

डा. संजय सिंह- कांग्रेस 41,681

कुल मतदाता -1834355

पुरुष मतदाता-954358

महिला मतदाता-879932

युवा मतदाता-852179

नव मतदाता-23699

थर्ड जेंडर-65

बूथ-1991


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.