Move to Jagran APP

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा जमकर निशाना, बोले; यह सरकार जान बूझकर पेपर लीक करती है

अखिलेश ने कहा भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। अपने 15 मिनट के संबोधन में अखिलेश ने कहा कि जनता के किसी भी सवाल का जवाब भाजपा के पास नहीं है। भाजपा सरकार में पेपर लीक बंद नहीं हो पा रहा। यह सरकार जान बूझकर पेपर लीक करती है।सभी सरकारी संस्थान बेच दिए। रेल बेच दी हवाई अड्डे बेच दिए। एलआइसी जैसे संस्थान बेच डाले।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Published: Sun, 05 May 2024 09:14 PM (IST)Updated: Sun, 05 May 2024 09:14 PM (IST)
अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा जमकर निशाना, बोले; यह सरकार जान बूझकर पेपर लीक करती है

जागरण संवाददाता, एटा : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे पर भाजपा को जमकर घेरा। भाजपा की कथनी और करनी पर प्रहार करते हुए कहा, अच्छे दिन तो नहीं आए, लेकिन हमारी सरकार में खुशियों के दिन आएंगे। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देकर खुशहाल किया जाएगा। हमारी सरकार बनी तो मन की बात नहीं 140 करोड़ लोगों की बात होगी। भाजपा सरकार संविधान बदलना चाहती है।

loksabha election banner

भाजपा जानबूझकर पेपर लीक कराती है : अखिलेश

आरक्षण खत्म करना चाहती है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। अपने 15 मिनट के संबोधन में अखिलेश ने कहा कि जनता के किसी भी सवाल का जवाब भाजपा के पास नहीं है। भाजपा सरकार में पेपर लीक बंद नहीं हो पा रहा। यह सरकार जान बूझकर पेपर लीक करती है। सभी सरकारी संस्थान बेच दिए। रेल बेच दी, हवाई अड्डे बेच दिए। बैंक, एलआइसी जैसे संस्थान बेच डाले। इन पर कैसे भरोसा करोगे।

कोरोना में लाकडाउन करके लोगों को पैदल घर जाने पर मजबूर कर दिया। सपा मुखिया ने आश्वासनों की छड़ी लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार राशन बांट रही है, लेकिन वह गुणवत्तापरक नहीं है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो गुणवत्तापरक राशन देंगे। पैकेट में आटा देंगे।

आटा ही नहीं डाटा भी साथ देंगे। माताओं, बहनों को एक लाख रुपये देकर लखपति बनाएंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, पहले पारले-जी बिस्कुट का पैकेट बड़ा आता था। भाजपा सरकार ने उस पैकेट को छोटा कर दिया और महंगा भी कर दिया। महंगाई बढ़ गई और दवाई भी महंगी हो गई। मैंने वैक्सीन लगवाने के लिए मना किया था। आज वैक्सीन की पोल खुल चुकी है। वैक्सीन कंपनियों से भाजपा वालों ने पैसा वसूला। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.