Benefits Of Fish Oil: क्या होता है फिश ऑयल? जिसे खाने से दिल के मरीजों की सेहत को होते हैं कई फायदे
दिल की बीमारियों से लड़ रहे मरीज अपनी अच्छी सेहत के लिए क्या कुछ नहीं करते! डाइट में सुधार से लेकर वर्कआउट करने तक वह अपनी हार्ट कंडीशन को सुधारने के लिए सब कुछ ट्राई करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक सप्लीमेंट है जो आपके दिल के स्वास्थ्य में सुधार ला सकता है? आइए जानते हैं शरीर में फिश ऑयल से होने वाले फायदों के बारे में।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर का हर फंक्शन सही तरीके से हो सके इसलिए अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। गलत डाइट लेने के कारण आप दिल की बीमारियों से जूझ सकते हैं। दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए फिश ऑयल लेने का सुझाव दिया जाता है। ये हमारे दिल से लेकर दिमाग तक हर अंग के स्वासथ्य के लिए फायदेमंद होता है।
क्या होता है फिश ऑयल ?
फिश ऑयल एक तरह का तेल होता है, जो फैटी फिश में पाया जाता है। इसमें ओमेगा-3 और फैटी एसिड जैसे कई तरह के गुण होते हैं। ये फैटी एसिड शरीर के अलग-अलग जरूरी काम में मदद करता है और कई स्वास्थ्य लाभ देता हैं। फिश ऑयल, साल्मन, मैकेरल, सार्डिन , हेरिंग, एंकोवी और ट्राउट जैसी मछलियों में मिलता है।
यह भी पढ़ें - बरसात हो या उमस भरी गर्मी खुद को रखना है स्वस्थ? शुरू करें इन Fish Oil को लेना, शरीर में दिखेंगे कमाल के असर
फिश ऑयल के लाभ इसे स्वास्थ्य के लिए एक जरूरी सप्लीमेंट बनाते हैं। हालांकि, इसे खाना शुरू करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है।
फिश ऑयल खाने के फायदे
दिल के मरीजों के लिए हो सकता है फायदेमंद
कई दिल के मरीज दवाइयों के साथ फिश ऑयल भी लेते हैं, जिससे उनको कई फायदे हो सकते हैं। यह ब्लडफ्लो को कंट्रोल करने के साथ ट्राइग्लिसराइड्स (Triglisroids) के लेवल को कम करता है। फिश ऑयल दिल की धड़कन को नियमित करने में भी मदद करता है।
मेंटल हेल्थ
फिश ऑयल ब्रेन के काम को सुधारता है और याददाश्त बढ़ाता है। इसके अलवा फिश ऑयल डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षणों को भी कम करने में भी मदद करता है।
सूजन को कम करना
फिश ऑयल खाने से शरीर में सूजन कम होती है और ये सूजन से जुड़ी बीमारियों में भी राहत देता है।
आंखों की रोशनी को बढ़ाता है
फिश ऑयल में मौजूद DHA आंखों के स्वास्थ्य को अच्छा रखता है, और आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें - हार्ट अटैक और स्ट्रोक में मृत्युदर का खतरा कम कर सकता है मछली का तेल
ग्लोइंग स्किन
फिश ऑयल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और चमक बनाए रखने में मदद करता है। यह अंदर से त्वचा को पोषण देता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।