Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोस्नियाई युद्ध अपराधी ने कोर्ट में जहर पीकर दी जान

    By Srishti VermaEdited By:
    Updated: Thu, 30 Nov 2017 02:09 PM (IST)

    युद्ध अपराधों के दोषी ठहराए जाने वाले एक बोस्नियाई क्रोएशियन नेता ने फैसला सुनाए जाने के बाद अदालत में ही जहर पी लिया जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।

    बोस्नियाई युद्ध अपराधी ने कोर्ट में जहर पीकर दी जान

    द हेग, आइएएनएस/एएफपी। बोस्निया के पूर्व सैन्य कमांडर और युद्ध अपराधी स्लोबोदान प्रालियेक ने अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में सुनवाई के दौरान जहर पी ली। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया जहां उसकी मौत हो गई। नीदरलैंड की पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस सुनवाई का लाइव प्रसारण हो किया जा रहा था।प्रालियेक बोस्निया क्रोएशिया के उन छह राजनेताओं और सैन्य अधिकारियों में शामिल था जिनका मामला अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में चल रहा था। स्लोबोदान को बोस्निया गृहयुद्ध अपराधों के लिए 2013 में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। सजा के खिलाफ आखिरी अपील पर सुनवाई हो रही थी। न्यायालय द्वारा सजा को बरकरार के फैसले के बाद स्लोबोदान ने शीशी से कोई तरल पदार्थ मुंह में डाल लिया और कहा कि उसने जहर पी ली है।

    जहर कैसे मिला नीदरलैंड पुलिस मौत के कारण का पता लगा रही है। साथ ही वह जांच कर रही है कि न्यायालय में स्लोबोदान को जहर कैसे मिली? क्या किसी बाहरी ने जहर दिलाने में मदद की? वह हेग स्थित यूएन की जेल में सजा काट रहा था।

    क्या है मामला

    यूएन युद्ध अपराध न्यायालय के मुताबिक 1993 में स्लोबोदान को सूचना मिली थी कि प्रोजोर में मुसलमानों की हत्या, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं पर हमले और शहर की ऐतिहासिक मस्जिदों और पुलों को तबाह करने की साजिश रची जा रही है। लेकिन उसने उसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया। जुलाई 1995 में बोस्निया सर्ब सेना ने पूर्वी बोस्निया में बच्चों समेत करीब 8000 मुसलमानों को मार डाला था। इसे द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद यूरोप का सबसे बड़ा अत्याचार माना जाता है। 1992-95 के बोस्निया गृहयुद्ध के दौरान करीब एक लाख लोगों की मौत हो गई थी।

    यह भी पढ़ें : EXCLUSIVE: कोरिया पहुंचा दैनिक जागरण: मिसाइल परीक्षण के बाद ग्राउंड जीरो पर कैसे हैं हालात