यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पश्चिम बंगाल में मिड डे मील खाकर सौ बच्चे बीमार
भोजन तैयार करते समय छिपकली अंडे के झोल में गिर गई, जिसे खाने के चलते करीब 100 बच्चों को उल्टी व दस्त शुरू हो गया।

मेदिनीपुर, जेएनएन। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिला में डुमुरगेडि़या में मिड डे मील खाकर करीब 100 बच्चे बीमार पड़ गए। अस्वस्थ बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक डुमुरगेडि़या जूनियर हाई स्कूल में मंगलवार को रवींद्र जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के बाद बच्चों के लिए मिड डे मील के तहत भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
मेनू में भात-दाल, सब्जी व अंडे का झोल शामिल था। बताया जाता है कि भोजन तैयार करते समय छिपकली अंडे के झोल में गिर गई, जिसे खाने के चलते करीब 100 बच्चों को उल्टी व दस्त शुरू हो गया।