विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मदर्स डे पर नौनिहालों के हाथों सजेंगी माएं

By JagranEdited By:
Published: Wed, 10 May 2017 02:46 AM (IST)

संवाद सहयोगी, खड़गपुर : माताएं अपनी बच्चों की देखभाल करने के लिए क्या कुछ नहीं करती है। ब

मदर्स डे पर नौनिहालों के हाथों सजेंगी माएं
मदर्स डे पर नौनिहालों के हाथों सजेंगी माएं

संवाद सहयोगी, खड़गपुर : माताएं अपनी बच्चों की देखभाल करने के लिए क्या कुछ नहीं करती है। बच्चे को साफ-सुथरे वस्त्र पहनाने से लेकर सिर में कंघी कर पूरी तरह से तैयार कर माताएं अपने बच्चों को स्कूल भेजती हैं। इस मदर्स डे पर उन्हें विशेष अनुभूति दिलाने के लिए सेवा संघ प्राथमिक स्कूल में अभिनव तरीके से मदर्स डे मनाने का निर्णय लिया गया है।

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के भगवानपुर में स्थित सेवा संघ प्राथमिक शिक्षा निकेतन की ओर से इस वर्ष अभिनव तरीके से मदर्स डे का पालन करने का निर्णय लिया गया है। इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे मदर्स डे के दिन 14 मई की स्कूल में अपनी-अपनी माताओं को ही सजाएंगे। मां का केश संवारने से लेकर मुंह मीठा भी कराया जाएगा। मदर्स डे को लेकर आयोजित किए जाने वाले यह अभिनव कार्यक्रम के बाबत स्कूल की ओर से मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सम्मेलन में स्कूल की प्रधान शिक्षिका अनामिका चक्रवर्ती ने कहा कि बच्चों के लिए माताएं काफी कुछ करती हैं। यही बात हम स्कूल के बच्चों को समझाना चाहते हैं। इसलिए मदर्स डे के दिन स्कूल में सभी माताओं को भी आमंत्रित किया गया है। बच्चे स्कूल में अपनी माताओं को सजाएंगे। माताओं का केश संवारने से लेकर मुंह मीठा भी कराया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर स्कूल के बच्चों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।