यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिक्षिका ने की छात्र की बेरहमी से पिटाई
दुर्गापुर : स्कूल में दो छात्रों की पिटाई का आरोप एक शिक्षिका पर लगा है, जिसमें एक छात्र के आंख में

दुर्गापुर : स्कूल में दो छात्रों की पिटाई का आरोप एक शिक्षिका पर लगा है, जिसमें एक छात्र के आंख में काफी जख्म है। उसके परिवार वालों ने शिक्षिका के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।
कटवा के काशीराम दास विद्यायतन हाई सकूल की कक्षा आठवीं के छात्र मीर जमामुल शेख अपने एक साथी के साथ बोतल फेंक कर खेल रहा था। उसी समय स्कूल की शिक्षिका ममता गुईं वहां पहुंची एवं छड़ी से दोनों छात्रों की पिटाई की। जिससे मीर जमामुल के आंख में चोट आई। जिसके बाद परिवार वालों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। छात्र ने कहा कि टिफीन के बाद क्लास नहीं हुआ। इस कारण मैं अपने साथी आशीष के साथ पानी के बोतल को लेकर खेल रहा था। उसी समय शिक्षिका आकर छड़ी से पिटाई की एवं आंख पर भी प्रहार किया। परिवार वालों ने बताया कि आंख में चोट लगने से रक्त निकलना शुरू हो गया। जिसके बाद स्कूल के शिक्षक उसे लेकर अस्पताल गए। कटवा के खेतिया गांव निवासी छात्र के पिता हैदर अली ने कहा कि कटवा थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्राचार्य सुदीन कुमार मंडल ने कहा कि इच्छा से उन्होंने नहीं माना। किसी तरह छात्र के आंख में चोट लग गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।