विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जंगल में घास काट रही थी महिला, तभी सामने आ गया भालू

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 11 Oct 2016 04:39 PM (IST)Updated: Wed, 12 Oct 2016 02:00 AM (IST)

सुदूरवर्ती गांव हडवाड़ी के जंगल में घास काट रही महिला के सामने अचानक भालू आ धमका। भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

News Article Hero Image

पुरोला, उत्तरकाशी [जेएनएन]: सुदूरवर्ती गांव हडवाड़ी के जंगल में घास काट रही महिला के सामने अचानक भालू आ धमका। भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
मोरी तहसील मुख्यालय से 12 किमी दूर हडवाडी गांव की बबली देवी (34 वर्ष) पत्नी विक्रम सिंह गांव की महिलाओं के साथ पास के ही जंगल में घास काटने कई थी। इस दौरान झाडियों में छिपा भालू अचानक उसके सामने आ गया।

पढ़ें-गोशाला में जब महिला पहुंची, तभी भालू ने कर दिया हमला
महिला कुछ समझ पाती कि तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू से बचने के लिए महिला ने भी काफी संघर्ष किया। साथ ही शोर भी मचाया। इस बीच अन्य महिलाओं की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने भी शोर मचाया। इस पर भालू घने जंगल की ओर भाग गया।

पढ़ें-खेत में काम कर रही महिला पर हमला कर भालू ने किया घायल
भालू के हमले से बबली देवी के सिर, चेहरे व हाथों पर गंभीर चोट आई। उसे ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने महिला को देहरादून रेफर किया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
पढ़ें: बच्ची पर झपटा तेंदुआ, पोती को बचाने गुलदार से भिड़ गए उसके बुजुर्ग दादा

पढ़ें: पांच मिनट तक तेंदुए से भिड़ गया युवक, तेंदुए को भागना पड़ा जंगल

पढ़ें-20 मिनट तक भालू से भिड़ा युवक, ऐसे किया भागने पर मजबूर