विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोशाला में जब महिला पहुंची, तभी भालू ने कर दिया हमला

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 10 Oct 2016 04:22 PM (IST)Updated: Tue, 11 Oct 2016 02:00 AM (IST)

बच्छणस्यूं क्षेत्र के बणगांव में गोशाला में मवेशियों को चारा खिलाने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई।

News Article Hero Image

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: बच्छणस्यूं क्षेत्र के बणगांव में गोशाला में मवेशियों को चारा खिलाने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई।
सुबह छह बजे बणगांव में 32 वर्षीय मंगला देवी पत्नी गौर सिंह गोशाला में मवेशियों को चारा देने को गई। इस दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया।

पढ़ें-खेत में काम कर रही महिला पर हमला कर भालू ने किया घायल
महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस पर भालू जंगल की ओर भाग निकला। हमले में महिला के चेहरे व गले पर घाव हुए। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया।
पढ़ें: बच्ची पर झपटा तेंदुआ, पोती को बचाने गुलदार से भिड़ गए उसके बुजुर्ग दादा

पढ़ें: पांच मिनट तक तेंदुए से भिड़ गया युवक, तेंदुए को भागना पड़ा जंगल

पढ़ें-20 मिनट तक भालू से भिड़ा युवक, ऐसे किया भागने पर मजबूर