यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खेत में काम कर रही महिला पर हमला कर भालू ने किया घायल
भटवाड़ी ब्लॉक के गोरशाली गांव में खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई।

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: भटवाड़ी ब्लॉक के गोरशाली गांव में खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई।
घायल महिला को प्राथमिक चिकित्सालय भटवाड़ी में भर्ती किया गया। जहां से स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि सुबह भटवाड़ी ब्लॉक के ग्राम गोरशाली की अनिता (35 वर्ष) पत्नी गब्बर सिंह खेत में काम कर रही थी।
पढ़ें-20 मिनट तक भालू से भिड़ा युवक, ऐसे किया भागने पर मजबूर
इसी बीच पास झाड़ियों में छिपा भालू अचानक उसके सामने आ धमका। भालू ने अनिता पर हमला कर दिया। इस पर उसकी चीख-पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देख भालू जंगल की ओर भाग गया।
पढ़ें: बच्ची पर झपटा तेंदुआ, पोती को बचाने गुलदार से भिड़ गए उसके बुजुर्ग दादा
