Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जाट रेजीमेंट के दल ने बंदरपूंछ चोटी पर फहराया तिरंगा

    By BhanuEdited By:
    Updated: Mon, 09 Oct 2017 10:48 PM (IST)

    6316 मीटर ऊंची कठिन चोटियों में एक बंदरपूंछ चोटी पर दूसरी जाट रेजीमेंट के पर्वतारोही दल ने सफल आरोहरण करते हुए तिरंगा फहराया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    जाट रेजीमेंट के दल ने बंदरपूंछ चोटी पर फहराया तिरंगा

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: दूसरी जाट रेजीमेंट के पर्वतारोही दल ने बंदरपूंछ चोटी का सफल आरोहण किया। 6316 मीटर ऊंची बंदरपूंछ चोटी सबसे कठिन चोटियों में से एक है। एवरेस्ट चढ़ने से पहले सेरफा तेंजिंग ने बंदरपूंछ चोटी का आरोहण किया था।

    सेना की दूसरी जाट रेजीमेंट ने अपनी 200वीं वर्षगाँठ पर पर्वतारोहण का कार्यक्रम बनाया। इस पर रेजीमेंट के जवान व अधिकारियों का 17 सदस्यीय दल उत्तरकाशी के सुक्की से बंदरपूंछ चोटी के लिए रवाना हुआ।

    पांच अक्टूबर को 6316 मीटर ऊंची चोटी पर इस पर्वतारोही दल ने तिरंगा फहराया। अब यह दल उत्तरकाशी पहुंच गया। पर्वतारोही दल के सदस्यों ने बताया कि गंगोत्री हिमालय की सबसे कठिन चोटियों में से एक चोटी बंदरपूंछ चोटी है। चोटी के आरोहण के दौरान उन्हें कई क्रेवास पार करने पड़े।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: बीईजी सेंटर के पर्वतारोही दल ने सतोपंथ की चोटी पर फहराया तिरंगा

    यह भी पढ़ें: बर्फीले तूफान ने रोका पर्वतारोहियों का रास्ता, केदारडोम पीक फतह कर लौटे 

    यह भी पढ़ें: नुंग्शी-ताशी ने न्‍यूजीलैंड के माउंट कुक पर फहराया तिरंगा