विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला को उसी के घर में जिंदा जलाकर मार डाला, शव बिस्‍तर के नीचे दबाया

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sat, 27 Aug 2016 06:13 PM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 07:20 AM (IST)

उत्‍तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में एक महिला को उसी के घर में जिंदा जला दिया गया। इतना ही नहीं शव को बिस्‍तर के नीचे दबाया गया।

News Article Hero Image

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: उत्तराखंड में एक महिला को उसी के घर में जिंदा जलाने की सनसनीखेज वारदात हुई है। महिला को जलाने के बाद उसके ऊपर बिस्तर रखा हुआ था। इतना ही नहीं वारदात को छिपाने के लिए घर के अंदर सिलेंडर का पाइप भी खुला छोड़ दिया गया, ताकि किसी को शक न हो।
मामला रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली तहसील का है। यहां जैती ग्राम सभा में सुबह उस समय कोहराम मच गया, जब गांव की 50 वर्षीय विमला देवी पत्नी स्व नरोत्तम थपलियाल के घर से धुआं आ रहा था।

पढ़ें: पति की हरकतों से परेशान महिला ने खुद को लगाई आग
ग्रामीणों ने देखा कि बाहर ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर जब वे अंदर पहुंचे तो नजारा देखकर सहम गए। अंदर विमला देवी का अधजला शव बिस्तर के नीचे दबाया हुआ था। इसकी सूचना पूरे गांव में तेजी से पहुंची, घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई।

पढ़ें: ढाबे में गैस सिलेंडर के आग पकड़ने से सात लोग झुलसे
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना देर रात की बताई जा रही है। महिला घर में अकेले थी, लड़का देहरादून में नौकरी करता है, जबकि बहू अपने मायके कोठियाड़ा गई हुई थी।

पढ़ें: ऐसा क्या हुआ कि सड़क किनारे खड़े ट्राला में अचानक लग गई आग...
अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला को अकेले घर में देखकर इस घटना को अंजाम दिया गया। हत्या की इस घटना को छुपाने के लिए घर में गैस सिलेंडर का पाईप खुला छोड़ कर रखा गया था, तथा मृतक महिला के ऊपर पूरे घर की बिस्तर रखे गए थे।

पढ़ें: पिथौरागढ़ में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग
ये बोली पुलिसपुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टता महिला की हत्या प्रतीत हो रही है। महिला का शरीर बुरी तरह जला हुआ था, शरीर पर घाव के निशान भी नहीं दिखाई दे रहे थे।

पढ़ें:-पति देर रात पहुंचा घर, कुछ देर बाद घर से निकलने लगी आग की लपटे; तभी...
पोस्टमार्टम के बाद ही जांच की आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव में इस घटना के बाद काफी दहशत है। पहली बार इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। गांव के लोग डरे हुए हैं।

पढ़ें: कॉलेज के हॉस्टल में लगी आग, लाखों का सामान राख