विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वार्षिक योजना को दिए जरूरी निर्देश

By Edited By:
Published: Thu, 14 Aug 2014 10:29 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : मनरेगा संबंधी बैठक में जिलाधिकारी डॉ. राघव लंगर ने वार्षिक योजना बनाते समय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में ईई लघु सिंचाई, एसीएफ वन विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. लंगर ने कहा कि कर्मचारी ग्राम प्रधान से संपर्क में रहे। उन्हें इस योजना की महत्ता को बताते हुए इससे जोड़ा जाए। उन्होंने इस योजना को उद्यान, कृषि व वन विभाग के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने विभागों को नगर क्षेत्र से बाहर चंद्रापुरी, बांसबाड़ा, भीरी, मयाली, बसुकेदार आदि क्षेत्रों में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्य करने के निर्देश भी दिए। कहा कि विकास योजनाओं से संबंधित विभाग तभी सफल हो सकते है जबकि स्थानीय लोग मिलकर साथ कार्य करेंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि विभागीय योजनाओं के रेखीय विभागों का विभागीय योजनाओं में मनरेगा के माध्यम से कार्य योजना तैयार की जानी है। बैठक में अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई व वन विभाग के एसीएफ के उपस्थित न होने पर जिलाधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीपीआरओ मनोज तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी विनय कुमार, प्रबंधक स्वजल परियोजना एसके वर्मा, बीडीओ डीएस मेहरा, डीएन सकलानी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

14आरडीपीपी-1

मनरेगा बैठक में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम। जागरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।