यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यहां कॉकटेल पार्टी में पहुंचकर शराब की बोतलें फोड़ रही महिलाएं
कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में महिलाएं शादी के समारोह में कॉकटेल पार्टी का खुलकर विरोध कर रही हैं। वे समारोह ...और पढ़ें

कोटद्वार, [जेएनएन]: भाबर क्षेत्र में महिलाओं का शराब के खिलाफ आंदोलन रंग ला रहा है। यहां विवाह समारोह के मौके पर कॉकटेल पार्टियों पर महिलाएं धमक रही हैं और शराब की बोतलें फोड़ रही हैं। यही नहीं इसके लिए वह जुर्माना तक वसूल रही हैं।
ग्रामसभा मवाकोट में महिला सामाजिक संस्था के बैनर तले महिलाओं ने शराब के खिलाफ आंदोलन किया हुआ है। लगातार दो दिन महिलाएं विवाह समारोह के लिए आयोजित कॉकटेल पार्टी में पहुंची और शराब परोसने का विरोध किया।
पढ़ें-यहां कार्ड पर भी लिखा गया, शादी में नहीं होगी कॉकटेल पार्टी
ग्राम गोरखपुर में विवाह समारोह के दौरान महिलाओं ने परोसी जा रही शराब की बोतलें फोड़ डाली। इतना ही नहीं, महिलाओं ने आयोजकों से पांच हजार रूपये का जुर्माना भी वसूला। इन महिलाओं ने ग्राम पदमपुर व नंदपुर में विवाह समारोह में भी ऐसी पार्टी का विरोध किया।
पढ़ें-ग्रामीणों ने तंत्र को दिखाया आइना, खुद ही तैयार कर दिए रास्ते
संस्था की अध्यक्ष शांति थापा बताती हैं कि आयोजक भी यह मान रहे हैं कि सार्वजनिक तौर पर विवाह समारोहों में शराब नहीं परोसी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि नशा आज समाज के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस अभियान से करीबज 250 महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
पढ़ें-सुरक्षित बुढ़ापा गुजारना चाहते हैं तो चले आइए उत्तराखंड
