विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड पुलिस और उत्‍तराखंड फारेस्‍ट के बीच होगी खिताबी जंग

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Sat, 21 Jan 2017 07:22 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jan 2017 07:00 AM (IST)

फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल उत्‍तराखंड पुलिस व उत्तराखंड फॉरेस्ट के बीच होगा। जबकि महिला रस्साकसी प्रतियोगिता में नवन व कोटसाड़ा की टीम विजेता ट्रॉफी के लिए जूझेंगी।

उत्‍तराखंड पुलिस और उत्‍तराखंड फारेस्‍ट के बीच होगी खिताबी जंग
उत्‍तराखंड पुलिस और उत्‍तराखंड फारेस्‍ट के बीच होगी खिताबी जंग

पौड़ी, [जेएनएन]: उत्तराखंड राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्तराखंड पुलिस व उत्तराखंड फॉरेस्ट के बीच खेला जाएगा। वहीं महिला रस्साकसी प्रतियोगिता में नवन व कोटसाड़ा की टीम विजेता ट्रॉफी के लिए जूझेंगी।

पौड़ी जनपद के विकासखंड कोट के मिनी खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ पीआरओ डीआइजी गढ़वाल मनीषा ने किया। खेल के छठे दिन का पहला सेमीफाइनल मुकाबला उत्तराखंड पुलिस व श्रीनगर फुटबाल क्लब के बीच खेला गया।

यह भी पढ़ें: स्की में भारत का प्रतिनिधित्व करने जापान जाएगी प्रीति डिमरी

पहले हाफ में उत्तराखंड पुलिस की ओर से अशोक ने पहला व सौरभ रावत ने दूसरा गोल किया। दूसरे हाफ में अशोक ने तीसरा गोल कर टीम को 3-0 से फाइनल में पहुंचाया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गढ़वाल रायफल लैसडौन व उत्तराखंड फॉरेस्ट के मध्य खेला गया।

यह भी पढ़ें: राव एकेडमी व दून लायंस ने जीते क्रिकेट के मुकाबले

जहां पहले व दूसरे हाफ में कोई टीम गोल नही कर पाई। पेनाल्टी शूट आउट के पहले दौर में दोनो टीमें 2-2 से बराबर रही। दूसरे दौर में लैसडौन की ओर से दो गोल और उत्तराखंड पुलिस की ओर से पांच गोल किए गए। इस तरह रोमांचक मुकाबले में उत्तराखंड फॉरेस्ट ने लैसडौन की टीम को 7-4 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

यह भी पढ़ें: डीबीएस कॉलेज को हराकर डीएवी दून बना बास्केटबॉल चैंपियन